×

Modi Cabinet Expansion: पीएम आवास पर हाई लेवल बैठक रद्द, आज होनी थी कैबिनेट विस्तार पर अहम चर्चा

Modi Cabinet Expansion : केंद्र कैबिनेट विस्तार को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर अहम बैठक होने वाली थी, जो अचानक रद्द कर दी गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 6 July 2021 3:43 AM GMT (Updated on: 7 July 2021 6:09 AM GMT)
Symbolic image of modi govt
X

Symbolic image of modi govt

Modi Cabinet Expansion: केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ अहम बैठक होनी थीं। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई दिग्गजों को शामिल होना था। हालंकि अब ये बैठक रद्द (Modi Ki Baithak Radd) हो गयी है।

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार कब (Modi Cabinet Ka Vistar kab)

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंत्रिमंडल का विस्तार इसी हफ्ते किया जाएगा और 20 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में वर्तमान में 53 मंत्री शामिल हैं और विस्तार के बाद 81 सदस्य हो सकते हैं। गठबंधन दल भी इस बार मोदी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं और जेडीयू, एलजेपी के अलावा अपना दल कोटे से नेता शपथ ले सकते हैं।

किस राज्य से कितने बन सकते हैं मंत्री?

उत्तर प्रदेश से मोदी मंत्रिमंडल में तीन मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। अपना दल से अनुप्रिया पटेल को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं बिहार से दो से तीन, मध्य प्रदेश से एक से दो मंत्री बन सकते हैं। महाराष्ट्र से भी दो मंत्रियों के शामिल होने की चर्चा है। जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से कैबिनेट में एक-एक मंत्री को जगह मिल सकती है। राजस्थान से एक, असम से एक या दो मंत्री शामिल हो सकते हैं। पश्चिम बंगाल से मोदी कैबिनेट में दो नेताओं को जगह दी जा सकती है।

मोदी मंत्रिमंडल में इन नामों पर चर्चा

केन्द्र सरकार में शामिल होने वाले सांसदों में सबसे प्रमुख नाम सहयोगी दल अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का आ रहा है, जो मीरजापुर से लोकसभा सदस्य हैं। पिछली मोदी सरकार में उनको राज्यमंत्री बनाया गया था लेकिन इस बार उन्हे मौका नहीं दिया गया। हालांकि अब विधानसभा चुनाव के पहले पटेल वोटों की चाहत में भाजपा उन्हें फिर से मौका देने की तैयारी में है। अनुप्रिया पटेल के दल के पास कुर्मी वोटों की अच्छी खासी संख्या बताई जाती है और भाजपा हाईकमान इन वोटों को हथियाने के लिए उन्हे मंत्रिमंडल में शामिल कर सकता है।

पीलीभीत से सांसद वरूण गांधी को मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने की चर्चा है। पिछली बार भी उनको मोदी सरकार में जगह नहीं दी गयी थी, पर इस बार माहौल उनके पक्ष में दिख रहा है।

राजनीतिक तौर पर बेहद स्ट्रांग कहे जाने वाले बहुगुणा परिवार की डाॅ रीता जोशी बहुगुणा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। वह इलाहाबाद से सांसद हैं। इसके पहले वह यूपी में विधायक भी रह चुकी हैं।

गोरखपुर से सांसद और फिल्म अभिनेता रविकिशन भी इस दौड़ में शामिल हैं। हालांकि उनकी दावेदारी बहुत मजबूत नहीं कही जा रही है। पर पूर्वांचल क्षेत्र के वोटों की फसल काटने के लिए भाजपा हाईकमान कुछ भी कर सकता है।

यूपी से राज्य सभा सदस्य और प्रधानमंत्री मोदी के करीबी पार्टी प्रवक्ता जफर इस्लाम को भी केन्द्र सरकार में शामिल किया जा सकता है। पार्टी की रणनीति मुस्लिम समाज में यह संदेश देने की है पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलने वाली सरकार है।

Shivani

Shivani

Next Story