×

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार: कई मंत्रियों की होगी छुट्टी, राज्यों का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

Modi Cabinet Expansion: कुछ दिनों में मोदी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना है। वहीं कई मंत्रियों की परफार्मेंस के आधार पर उनकी छुट्टी भी की जा सकती है।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Shreya
Published on: 1 July 2021 8:00 AM GMT (Updated on: 7 July 2021 9:53 AM GMT)
मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार: कई मंत्रियों की होगी छुट्टी, राज्यों का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व
X

पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Modi Cabinet Expansion: केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार के बारे में पिछले कई हफ्तों से खबरें चल रही हैं। लेकिन कल हुई कैबिनेट की बैठक के बाद अगले कुछ दिनों के भीतर मोदी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की बात तय कही जा रही है, ऐसा कहा जा रहा है कि कई मंत्रियों की परफार्मेंस के आधार पर छुट्टी भी की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जिन मंत्रियों की छुट्टी होनी है उन्हें संगठन में समायोजित किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 2022 में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में होने वाले चुनाव (2022 Elections) और 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को देखते हुए मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में होने जा रहे इस बड़े बदलाव पर सबकी नजर टिकी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस विस्तार में चुनाव वाले राज्यों के समीकरण ठीक करने पर फोकस किया जा सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है।

यह भी कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह विस्तार बड़ा होगा जिसमें कई नए चेहरे भी शामिल किये जा सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दो साल के बाद होने जा रहा यह बदलाव काफी बड़ा हो सकता है। वर्तमान में कैबिनेट में 21 कैबिनेट मंत्री हैं जिनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं स्वतंत्र प्रभार के नौ और राज्यमंत्री 23 हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कैबिनेट से होगी मंत्रियों की छुट्टी

मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी के संकेत मिलते ही कई मंत्रियों की सांसें अटक गई हैं। दरअसल, इन मंत्रियों ने अबतक यह मानकर मौज काटी है कि काम करने के लिए तो मोदी हैं ही। लेकिन अब प्रधानमंत्री की ओर से कड़े फैसले लेने के संकेत दे दिये गए हैं। जिसके बाद अच्छे कामकाज का प्रदर्शन नहीं करने वाले मंत्रियों पर गाज गिरनी तय हो गई है।

प्रधानमंत्री पिछले काफी समय से मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करने का काम निपटा चुके हैं। जिसमें अक्षम और नकारा मंत्रियों को चिह्नित कर लिया गया है। कैबिनेट में शामिल होने वाले लोगों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, सुशील मोदी, सर्बानंद सोनोवाल, नारायण राणे और भूपेंद्र यादव, विजय वर्गीज, प्रीतम मुंडे, जफर इस्लाम के नाम प्रमुख हैं। इनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सिंधिया और जितिन प्रसाद के अलावा असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे, महाराष्ट्र बीड के सांसद प्रीतम मुंडे और गोपीनाथ मुंडे की बेटी के नाम की चर्चा प्रमुखता से है।

कैबिनेट में शामिल होंगे स्वतंत्र देव सिंह

सुशील मोदी बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे हैं। राजस्थान से भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय हैं। भाजपा प्रवक्ता और अल्पसंख्यक चेहरा सैयद जफर इस्लाम का नाम भी चल रहा है। इस बात की भी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश से बीजेपी यूपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट में लिया जा सकता है और 2022 के चुनाव को देखते हुए किसी तेजतर्रार नेता को संगठन की बागडोर सौंपी जा सकती है। इस कड़ी में महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी, वरुण गांधी और अनुप्रिया पटेल का नाम भी विस्तार में जगह पाने वालों में चल रहा है।

अन्य लोगों में राज्यसभा सांसद अनिल जैन, ओडिशा के सांसद, अश्विनी वैष्णव और बैजयंत पांडा, बंगाल के पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.पी. चौधरी, चुरू से युवा सांसद, राहुल कस्वां और सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, कर्नाटक से राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल अहमदाबाद पश्चिम सांसद किरीट सोलकी, हरियाणा से, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, लद्दाख के सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल के नाम भी फेरबदल में जगह पाने वाले लोगों में शामिल किये जा रहे हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story