×

Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट को लेकर बड़ी खबर, कल होगा विस्तार

Modi Cabinet Expansion: केंद्रीय कैबिनेट में अब परिवर्तन होने की जानकारी सामने आ रही है। इसी सिलसिले में अब कई बड़े नेताओं को नई दिल्ली बुलाया जा रहा है।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 6 July 2021 8:47 PM IST (Updated on: 7 July 2021 11:38 AM IST)
Modi government. 3.03 lakh crore rupees were approved for this in the cabinet meeting.
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)

Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय कैबिनेट में अब परिवर्तन होने की जानकारी सामने आ रही है। इसी सिलसिले में अब कई बड़े नेताओं को नई दिल्ली बुलाया जा रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को अब राज्यपाल बना दिया गया है। साथ ही मिली जानकारी के हिसाब से मोदी कैबिनेट में कल शाम बुधवार को साढ़े पांच से 6 बजे तक विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे में कल शाम छह बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इसमें नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। साथ ही सूत्रों से ये जानकारी भी सामने आई है कि मोदी अपने मंत्रिमंडल में युवाओं को तरजीह देने जा रहे हैं। दूसरी तरफ उच्च शिक्षा वाले सांसदों को भी शानदार अवसर मिल सकता है।

कैबिनेट विस्तरा में यानी कल लगभग दो दर्जन से ज्यादा नए चेहरे को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस बारे में राष्ट्रपति भवन को केंद्र सरकार ने शपथ ग्रहण की जानकारी दे दी है।

इसके साथ ही सूत्रों ने यह भी जानकारी देते हुए बताया है कि कैबिनेट विस्तार के बाद मोदी कैबिनेट में युवा मंत्रियों की संख्या अधिक है। शपथ ग्रहण समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। साथ ही परिवार के सिर्फ एक सदस्य को कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत दी जाएगी।

सामने आई जानकारी के अनुसार, जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ कल कैबिनेट विस्तार में दिलाई जा सकती है, उनके नाम हैं- ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील मोदी, तीरथ सिंह रावत, सर्वानंद सोनोवाल, पशुपति पारस, आरके रंजन सिंह, अपना दल की अनुप्रिया पटेल।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story