×

Modi Cabinet Reshuffle: हर्ष वर्धन से छिना स्वास्थ्य विभाग, पीयूष गोयल को मिला कपड़ा मंत्रालय, यहां देखें नये कैबिनेट की लिस्ट

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मंत्रिमंडल में आज (बुधवार) बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। हर्ष वर्धन से छिना स्वास्थ्य मंत्रालय अब मनसुख मांडविया को दिया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Satyabha
Published on: 7 July 2021 5:24 PM GMT
Modi Cabinet Reshuffle: हर्ष वर्धन से छिना स्वास्थ्य विभाग, पीयूष गोयल को मिला कपड़ा मंत्रालय, यहां देखें नये कैबिनेट की लिस्ट
X

कैबिनेट विस्तार फोटो (सोशल मीडिया)

Modi Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मंत्रिमंडल में आज (बुधवार) बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है, जिसमें 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

मंत्रिपरिषद के इस विस्तार और फेरबदल में 36 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मोदी सरकार के एक दर्जन मौजूदा मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी हो गया है कि किसे कौन सा मंत्रालय मिला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय संभालेंगे मनसुख मांडविया

कोरोना वायरस की भयावह स्थिति के कारण हर्ष वर्धन से छिना स्वास्थ्य मंत्रालय अब मनसुख मांडविया को दिया गया है। गुजरात से आने वाले मनसुख के पास केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय भी रहेगा। अश्विनी वैष्णव को देश का नया रेल मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा वह आईटी मंत्री भी होंगे। वहीं पीयूष गोयल को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। कपड़ा मंत्रालय संभाल रहीं स्मृति ईरानी को अब महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को दिया गया है। हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बनाए गए हैं।

विज्ञान मंत्रालय को पीएम ने अपने ही पास रखा

हर्षवर्धन के पास रहे विज्ञान मंत्रालय को पीएम मोदी ने अब अपने पास रखा है। गृह मंत्री अमित शाह के पास अब मिनिस्टर ऑफ कोऑपरेशन का जिम्मा भी होगा। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। यह मंत्रालय अब तक संतोष गंगवार के पास था, जिन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया गया है।

अब तक वित्त राज्य मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोट करते हुए सूचना व प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। वहीं अनुराग ठाकुर को खेल मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Satyabha

Satyabha

Next Story