×

Monsoon Updates: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,

Monsoon Updates: मौसम विभाग की तरफ से महाराष्ट्र में मुंबई समेत अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 8 Jun 2021 5:56 PM GMT (Updated on: 8 Jun 2021 6:18 PM GMT)
Monsoon Updates
X

बारिश (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Monsoon Updates: मॉनसून (Monsoon) तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मॉनसून उत्‍तर भारत में जल्‍द ही दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की तरफ से महाराष्ट्र में मुंबई समेत अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तो वहीं मध्य प्रदेश में प्री मॉनसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूर्वी भारत की तरफ बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के बाद उत्‍तर प्रदेश, बिहार और मध्‍य प्रदेश में मानसून (Monsoon) के जल्दी पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में मॉनसून (Monsoon) कल पहुंच सकता है। इस हफ्ते महाराष्ट्र में कई तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने क्षेत्र में आने वाले 5 दिन में मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।

जानिए इन राज्यों में कब पहुंचेगा मॉनसून

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 11 जून से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर मानसून पर नजर आएगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 जून तक मॉनसून महाराष्‍ट्र के अन्य हिस्‍सों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तक पहुंच जाएगा। इसके 11-13 जून के बीच पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, मध्‍य प्रदेश के कुछ इलाकों और गुजरात तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुका है। अनुमान है कि अगले 10 दिनों में मानसून ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में भी पहुंच जाएगा। इस बीच राजस्थान और उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है, 9 जून यानी कल भी गरज के साथ बारिश की संभावना है।
बता दें कि इसके पहले बीते दिन दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ तेज बारिश हुई थी। असम, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के ज्यादातर हिस्सों में पानी गिरने के बाद गर्मी बढ़ गई। एक साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर बनने की वजह से बारिश हो रही है।





Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story