×

Eid-ul-Fitr 2022 : हुआ चांद का दीदार, मंगलवार को देशभर में मनाई जाएगी ईद

ईद का त्योहार साल में एक बार आता है। इस त्योहार की अहमियत रमजान के पाक महीने से है। रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी शिद्दत के साथ एक महीना तक रोजा रखते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 2 May 2022 2:36 PM GMT (Updated on: 2 May 2022 2:47 PM GMT)
today moon sighted tomorrow eid ul fitr 2022 will be celebrated
X

eid ul fitr 2022

देश में आज यानी सोमवार 2 मई की शाम ईद का चांद दिख गया। अब मंगलवार 3 मई को देशभर में ईद (Eid-ul-Fitr 2022) हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। बता दें, कि ईद-उल-फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। दुनिया भर में ईद का त्योहार रमजान के पाक महीने के खत्म होने के बाद मनाया जाता है। महीने भर चले रोजों के बाद चांद का दीदार किया जाता है। जिसके बाद ईद की मुकम्मल तारीख की जानकारी मिलती है।

गौरतलब है कि, ईद का त्यौहार साल में एक बार आता है। इस त्यौहार की अहमियत रमजान के पाक महीने से है। रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी शिद्दत के साथ एक महीना तक रोजा रखते हैं। ईद उल फितर का त्यौहार देश और दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

दो साल बाद ईद के मौके पर रौनक

इस बार ईद का त्यौहार 3 मई 2022 को मनाई जाएगी। मुस्लिम समाज में इस साल ईद को लेकर खासा उत्साह है। बीते दो सालों में कोरोना महामारी की वजह से ईद की रौनक फीकी रही थी। मगर, इस साल कोरोना के मामले कम हैं। केंद्र और राज्य सरकारें इस ओर गंभीरता से नजर बनाए हुए है। दो साल बाद ईद के मौके पर रौनक दिखेगी। ईद को लेकर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई दे रही है।

छोटों को देते हैं 'ईदी'

ईद के मौके पर मस्जिदों को सजाया जाता है। इस दिन सभी लोग नए कपड़े पहनने के साथ-साथ अपने-अपने घरों में पकवान आदि बनाते हैं। ईद पर अपनों से छोटों को 'ईदी' के रूप में तोहफों के अलावा पैसे भी दिए जाते हैं। इस दिन गिले-शिकवे भूलकर लोग आपस में गले मिलते हैं और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं

रविवार को मरकजी कमिटी ने एक पत्र जारी किया था। इस पत्र में लिखा था, कि ईद अब 3 मई को मनाई जाएगी। हालांकि, सोमवार शाम में चांद दिखने के साथ ही यह तय हो गया कि अब मंगलवार 3 मई को देशभर में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story