×

Mukesh Ambani House: रिलायंस की सफाई, अंबानी परिवार की लदंन में दूसरा घर बसाने की खबरें बेबुनियाद

Mukesh Ambani House: मुकेश अंबानी के लंदन में बसने की खबरों का रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया खंडन

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 5 Nov 2021 6:02 PM GMT
Mukesh Ambani buy Boots
X

Mukesh Ambani buy Boots (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Mukesh Ambani House: रिलायंस इंडस्ट्रीज (reliance Industries) ने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani House in London) के लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरों को बेबुनियाद और सत्य से परे बताया है। कयास लगाए जा रहे थे कि मुकेश अंबानी परिवार (Mukesh Ambani Family) सहित लंदन के स्टोक पार्क (stoke park) में अपना दूसरा घर बसाने जा रहे हैं। कंपनी ने इन अटकलों को अनुचित और भ्रम पैदा करने वाला करार दिया है।

हाल ही में एक अखबार ने अंबानी परिवार (Mukesh Ambani Family) के लंदन के स्टोक पार्क (stoke park) में आंशिक रूप से बसने की योजना के बारे में रिपोर्टिंग की थी। कंपनी ने इसे तथ्यों से परे बताया है। खबर छपने के बाद सोशल मीडिया (social media) पर भी इन अटकलों की खूब चर्चा हुई।

बयान में कंपनी ने कहा है कि "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (reliance Industries Ltd.) यह स्पष्ट करना चाहती है कि चेयरमैन और उनके परिवार की, लंदन या दुनिया के किसी दूसरे कोने में स्थानांतरित होने या रहने की कोई योजना नहीं है। रिलायंस समूह की कंपनी आरआईआईएचएल ने लंदन में स्टोक-पार्क एस्टेट को खरीदा है और इस हेरिटेज संपत्ति को एक गोल्फिंग और स्पोर्टिंग रिसॉर्ट के रूप में बदलने की योजना है।

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से समूह के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता कारोबार में इजाफा होगा। साथ ही यह विश्व स्तर पर भारत की मशहूर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का भी विस्तार करेगा।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story