×

Mukesh Ambani Joins Jeff Bezos: 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए खरबपति, जानें अचानक कैसे पहुंचे इस लिस्ट में

अब मुकेश अंबानी की दौलत 100.6 अरब डॉलर हो गई है। बता दें, कि केवल इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 23.8 अरब डॉलर बढ़ी है।

aman
Written By amanPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 Oct 2021 2:08 PM GMT
Mukesh Ambani
X

मुकेश अंबानी (फोटो- सोशल मीडिया)

Mukesh Ambani Joins Jeff Bezos: एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी '100 अरब डॉलर क्लब' में शामिल हो गए हैं। इस क्लब में ऐमजॉन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और टेस्ला के एलन मस्क (Elon Musk) पहले से मौजूद हैं। मुकेश अंबानी के अचानक इस क्लब में शामिल होने की मुख्य वजह शुक्रवार को उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का तेजी से ऊपर चढ़ना रहा।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, अब मुकेश अंबानी की दौलत 100.6 अरब डॉलर हो गई है। बता दें, कि केवल इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 23.8 अरब डॉलर बढ़ी है। मुकेश अंबानी ने अभी जिस 100 बिलियन डॉलर क्लब में उपस्थिति दर्ज की है, उसमें अब तक उन्हें मिलाकर कुल 11 लोग शामिल हैं।

लिस्ट में ये हैं अन्य बड़े नाम

एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी ने अब एक नया मुकाम हासिल करते हुए अपना नाम दुनिया के टॉप 11 रईसों में दर्ज करा लिया है। भारत के कार्पोरेट जगत के लिए ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये पहली बार है जब कोई भारतीय उद्योगपति दुनिया के चोटी के रईसों में शामिल है। इसके पहले कोई भारतीय उद्योगपति 100 बिलियन डालर के क्लब में नहीं पहुंचा है।

भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के अलावा इस सूची में 222 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं, जबकि दूसरे नंबर पर अमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ड।

सूची में नए-नए शामिल मुकेश अंबानी अभी 11वें पायदान पर हैं। इनके अलावा 100 अरब डॉलर क्लब में माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, लैरी पेज, फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग, सर्जी ब्रिन, लैरी एलिसन, स्टीव बाल्मर और वॉरेन बफे भी हैं।


लगातार व्यापार बढ़ा रहे हैं मुकेश

रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी को यह बिजेनस पिता धीरूभाई अंबानी से विरासत में मिला था। साल 2005 में उन्हें इस कंपनी की बागडोर सौंपी गई थी। तब से मुकेश अंबानी ने लगातार अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया है। ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री को वह तेजी से रिटेल, टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स में भी सर्वश्रेष्ठ बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।

साल 2016 में ही उन्होंने टेलीकम्युनिकेशन सेवा रिलायंस 'जियो' के नाम से शुरू की थी। यह आज के समय में अपने क्षेत्र की सबसे सशक्त कंपनी बनकर उभरी है। रिटेल सेक्टर में भी मुकेश अंबानी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

जियो प्लेटफॉर्म में 15 विदेशी कंपनियों का मोटा निवेश

मुकेश अंबानी के टेलीकम्युनिकेशन सेवा प्रदाता कंपनी जियो के प्लेटफार्म में हाल महीने में एक से एक दिग्गज विदेशी कंपनियों ने मोटा निवेश किया है। जियो प्लेटफॉर्म के लिए कंपनी को करीब 15 दिग्गज कंपनियों से लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश मिला है।

इस कंपनी में मुकेश अंबानी ने 32.97 प्रतिशत हिस्सेदारी इन कंपनियों को बेची है। इसके बदले उन्होंने भारी-भरकम निवेश जुटाया है। जियो प्लेटफॉर्म को फेसबुक, गूगल, सऊदी अरब की सरकार, यूएई की सरकार, अबू धाबी की सरकार, सिल्वर लेक, इंटेल कॉरपोरेशन सहित करीब 15 दिग्गजों से निवेश मिला है।

7-इलेवन स्टोर को भारत में लांच किया

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड अमेरिका के दिग्गज स्टोर 7-इलेवन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। पहला 7-इलेवन स्टोर 9 अक्टूबर को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में खोला जाएगा। रिलायंस ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी थी।

कंपनी ने बताया था, कि रिलायंस रिटेल ने भारत में ये स्टोर लॉन्च करने के लिए 7-इलेवन इंक के साथ एक मास्टर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। 7-इलेवन स्टोर का मकसद खरीदारों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना है।

इस स्टोर में रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के अलावा तमाम तरह के खाने-पीने का सामान मिलेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिटेल कंपनी ने इस संबंध में बताया, कि अमेरिकी कंपनी भारत में अलग तरह के 7-इलेवन सुविधा रिटेल कारोबारी मॉडल को लागू करने में उसकी मदद करेगा।

Mukesh Ambani खुद दुनिया के टॉप रईसों में शुमार

मुकेश अंबानी अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के साथ खड़े हैं और कम से कम 100 अरब डॉलर की संपत्ति वाले वेल्थ क्लब में अपनी जगह बना ली है। हाल ही में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की थी। 2021 में रिलायंस एंटरप्राइजेज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे रईस शख्स बने रहे। साल 2008 से वे इस मुकाम पर हैं।

मुकेश अंबानी (फोटो- सोशल मीडिया)

मुकेश अम्बानी की रिलायंस भी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। उसका शेयर 2670 रुपये के पार है और बढ़त लगातार जारी है। इसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बाजार हैसियत 16,93,170.17 करोड़ रुपये हो गई है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगले हफ्ते रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 17 लाख करोड़ रुपये का स्तर छू सकता है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल 23.8 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार मुकेश अम्बानी की नेटवर्थ बढ़कर 100.1 बिलियन डॉलर हो गई है।

100 बिलियन डॉलर नेटवर्थ वाली की लिस्ट में मुकेश अम्बानी11वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर एलन मस्क हैं जबकि उनके बाद जेफ बेजोस, बर्नाड अनॉल्ट, बिल गेट्स, लैरी पेज, मार्क जुकरबर्ग का नंबर आता है।

किसकी कितनी संपत्ति

एलन मस्क (स्पेस एक्स, टेस्ला) : 222 अरब डॉलर

जेफ बेजोस (अमेजन) : 191 अरब

बर्नार्ड अर्नाट (एलवीएमएच) : 156

बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट) : 128 अरब

लैरी पेज (गूगल) : 125 अरब

मार्क जुकरबर्ग (फेसबुक) : 123 अरब

सर्जी ब्रिन (गूगल) : 120 अरब

लैरी एलिसन (ओरेकल) : 108 अरब

स्टीव बामर (माइक्रोसॉफ्ट) : 106 अरब

वॉरेन बफेट (बर्कशायर हैथवे) : 103 अरब

मुकेश अंबानी (रिलायंस) : 100.6 अरब

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story