×

'रिलायंस फैमिली सपोर्ट स्कीम' के चलते कर्मचारियों और उनकी फैमिली की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Reliance Family Support Scheme : मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने एक खत लिखकर इस स्कीम की घोषणा की है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 3 Jun 2021 4:26 AM GMT
मुकेश अंबानी रिलायंस फैमिली सपोर्ट एंड वेलफेयर स्कीम की घोषणा की
X

मुकेश अंबानी (फाइल फोटो सौ. से सोशल मीडिया)

Reliance Family Support Scheme : देश की जानी मानी कंपनी रिलायंस (Reliance) ने कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के इस बुरे दौर में अपने कर्मचारियों और उनके परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने एक खत लिखकर " रिलायंस फैमिली सपोर्ट एंड वेलफेयर स्कीम" की घोषणा की है।

आपको बता दें कि रिलायंस कंपनी ने इस खत में लिखा है " प्रिय साथियों कोरोना महामारी हमारे सामने हाल के इतिहास में सबसे भयावह अनुभव लेकर सामने आई है। हममे से कई लोगों ने अपने अमूल्य सहयोगियों, पारिवारिक सदस्यों और प्रियजनों की दुखद मृत्यु से उपजे हालात का सामना कर रहे हैं।"

रिलायंस कंपनी के चेयरमैन ने कहा कि रिलायंस एक परिवार है इसलिए हर एक की जिंदगी में हुई क्षति अपूरणीय है और हमारी सामूहिक चेतना पर गहरा असर रखती है। उन्होंने कहा किसी के भी प्रियजन की जीवनहानि की क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती है। लेकिन इस मुश्किल दौर में हम धैर्य और विश्वास के साथ उनके परिवार के हर सदस्य की मदद के लिए समर्पित रहे हैं। हम रिलायंस में एक दूसरे का ख्याल रखते हैं और अपने कर्मचारियों के कल्याण को सबसे पहली प्राथमिकता देते हैं।

रिलायंस कंपनी कोरोना के बुरे वक्त में अपने साथियों के साथ खड़ा है। रिलायंस परिवार के एक सदस्य के तौर पर आपके साथ वादे को पूरा करने के लिए हम रिलायंस फैमिली सपोर्ट एंड वेलफेयर स्कीम की घोषणा की है।

  • किसी भी मृतक कर्मचारी के नॉमिनी को आखिरी बार मिली सैलेरी जितनी धनराशि अगले पांच साल तक दी जाएगी।
  • बच्चों को भारत के किसी भी इंस्टीट्यूट में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई, ट्यूशन फीस, हॉस्टल, किताबे मुफ्त मुहैया कराई जाएगी।
  • जीवनसाथी, माता - पिता बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने का पूरा खर्च रिलायंस द्वारा किया जाएगा।
Shraddha

Shraddha

Next Story