×

NDRF Twitter Hacked : NDRF का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, देर रात पोस्‍ट किए गए संदेश

NDRF Twitter Hacked : एनडीआरएफ का ट्विटर हैंडल (NDRF Twitter) शनिवार को हैक हो गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 23 Jan 2022 7:48 AM GMT
NDRF Twitter Hacked
X

NDRF Twitter Hacked :  NDRF का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक (Social Media)

NDRF Twitter Hacked : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) का आधिकारिक ट्विटर हैंडल (NDRF Twitter) शनिवार को हैक हो गया। इसकी जानकारी बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। उन्होंने रविवार को बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं, जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि एनडीआरएफ के ट्विटर हैंडल (NDRF Twitter account Messages) से कुछ संदेश पोस्ट किए गए, लेकिन उसमे पहले के संदेश पोस्ट नही दिख रहे थे। आधिकारिक डिस्प्ले तस्वीर और संघीय बल संबंधी जानकारी जरूर दिख रहे थे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर भी हुआ था हैक

बता दें की इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिए गया था। बाद में उसे ठीक कर लिया गया था। उस समय मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से हैकर्स की ओर से उद्योगपति एलन मस्क को कुछ पोस्ट ट्वीट किये गए थे। हालांकि, ट्विटर अकाउंट बहाल होने के बाद इन ट्वीट को हटा लिया गया था।

पीएम मोदी का ट्विटर भी हुआ था हैक

हैकरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर भी हैक कर लिया था। उस समय पीएम के ट्विटर से हैकरों ने एक ट्वीट किया था, जिसमें दावा किया गया था की भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को वैध स्वीकार किया है।इसके सामने आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीटर से इस पोस्ट को डिलीट करवाया और मामले की जांच करवाई। बाद में पीएम का ट्विटर हैंडल को बहाल कर लिया गया था।

ट्विटर हैकिंग का मामला लगातार बढ़ रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए जांच की जा रही है।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story