भारतीय सेना के 'जनरल' बने नेपाल Army Chief प्रभु राम शर्मा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल (Nepal Army Chief General) प्रभु राम शर्मा को बुधवार (10 नवंबर 2021) को भारतीय सेना में भी 'जनरल' की उपाधि दी गई। उन्हें यह सम्मान भारत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से दिया गया।

aman
By aman
Published on: 10 Nov 2021 6:12 AM GMT (Updated on: 10 Nov 2021 7:18 AM GMT)
भारतीय सेना के जनरल बने नेपाल Army Chief प्रभु राम शर्मा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित
X

नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल (Nepal Army Chief General) प्रभु राम शर्मा को बुधवार (10 नवंबर 2021) को भारतीय सेना में भी 'जनरल' की उपाधि दी गई। उन्हें यह सम्मान भारत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से दिया गया। प्रभु राम शर्मा, भारतीय सेना (Indian Army) के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के आमंत्रण पर चार दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं। इसी के तहत प्रभु राम शर्मा को आज भारतीय सेना में जनरल की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।

मद्रास विश्वविद्यालय से हासिल की एमफिल डिग्री

बता दें, कि प्रभु राम शर्मा को इसी साल सितंबर महीने में नेपाल का सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रभु शर्मा ने मद्रास विश्वविद्यालय से युद्ध एवं रणनीति में एमफिल की डिग्री हासिल की थी। इसके अलावा प्रभु शर्मा ने भारत में ही सेना के टेक्निकल अधिकारी की ट्रेनिंग भी प्राप्त की थी। साल 1984 में प्रभु राम शर्मा ने नेपाल सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट के तौर पर कमिशन लिया था। अब साल 2021 में नेपाल के सेना प्रमुख बनाए गए हैं।

पिछले साल नरवणे को भी मिली थी मानद उपाधि

उल्लेखनीय है, कि पिछले साल इसी महीने में भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे नेपाल दौरे पर गए थे। उस दौरान एक विशेष समारोह में नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने उन्हें नेपाली सेना के 'जनरल' की मानद उपाधि प्रदान की थी।

भारत-नेपाल के बीच दशकों पुरानी परंपरा

गौरतलब है, कि यह दशकों पुरानी परंपरा है जो दोनों सेनाओं के बीच के मजबूत संबंधों को और मजबूती प्रदान करता है। दरअसल, इस परंपरा की शुरुआत साल 1950 में हुई थी। जनरल के.एम. करियप्पा पहले भारतीय थल सेना प्रमुख थे। उन्हें 1950 में इस उपाधि से सम्मानित किया गया था। जनवरी 2019, में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में तत्कालीन नेपाली थल सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान की थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story