×

Netta DSouza Profile: महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा के बारें में जानिए

नेटा डिसूजा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया...

Ragini Sinha
Written By Ragini Sinha
Published on: 18 Aug 2021 4:12 AM GMT (Updated on: 18 Aug 2021 4:37 AM GMT)
Neta DSouza appointed as Acting President of Mahila Congres
X

नेटा डिसूजा को महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया (प्रोफाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेटा डिसूजा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। वह स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगी। नेटा डिसूजा अब तक महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं। बता दें की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने 15 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और सोमवार को वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं।

यूथ कांग्रेस से शुरू किया था करियर

नेटा डिसूजा यूथ कांग्रेस से राजनीति कर रही हैं। वो यूथ कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव रही हैं। इसके बाद वो एनएसयूआई से जुड़ी रहीं। फरवरी 2014 में उन्हें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में जगह दी गई है। फिलहाल, वो यहां राष्ट्रीय सचिव के पद पर हैं। नेटा डिसूजा ने पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देब के साथ मिलकर काफी काम किया है।

कांग्रेस महासचिव ने जाती किया नियुक्ति पत्र

मंगलवार को कांग्रेस महासचिव के.सी वेणुगोपाल की तरफ से नेटा डिसूजा की नियुक्ति का पत्र जारी किया गया। पत्र में लिखा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने नेटा डिसूजा को तत्काल प्रभाव से ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये भी लिखा गया है कि फुल टाइम अध्यक्ष के अपॉइंटमेंट तक उनके पास ये कार्यभार रहेगा।

नेटा डिसूजा की नियुक्ति होने के बाद राजाराम ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नेटा डिसूजा जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

सुष्मिता देव अब बढ़ाएंगी ममता बनर्जी की ताकत

सुष्मिता देव अब तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करेंगी। उन्होंने 15 अगस्त को ही कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दिया और इसके बाद टीएमसी ज्वाइन कर ली। सुष्मिता ने कहा है कि वो ममता बनर्जी को अपना आदर्श मानती हैं। उन्होंने बताया कि हमारी तीन जनरेशन कांग्रेस से जुड़ी रही हैं, लेकिन मेरे पिता और ममता दी काफी करीबी रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story