×

Night Curfew 2022: ओमिक्रोन का अलर्ट, इन राज्यों में लॉकडाउन की शुरुआत, यहां जानें नई गाइडलाइन

Night Curfew 2022: राज्यों में तेजी से फैलते हुए ओमिक्रोन के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार की सलाह के बाद कई राज्यों ने अपने यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 28 Dec 2021 5:03 PM GMT (Updated on: 28 Dec 2021 5:29 PM GMT)
Night Curfew 2022: Omicron Alert: Night Curfew lockdown started in these states, know the new guideline here
X

नाइट कर्फ्यू 2022: photo - social media  

Night Curfew 2022: पूरे विश्व सहित भारत में कोरोना वायरस (corona virus) के नए वेरियंट ओमिक्रोन (Variant Omicron) ने एक बार फिर से महामारी के बीते दीनों की याद दिला दी है। बाहर देश से आने वाले लोग ओमिक्रोन से संक्रमित पाए जा रहे हैं। जिसके चलते देश में ओमिक्रोन मरीजों का आंकड़ा 578 के करीब पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि यह ओमिक्रोन तेजी से फैलने वाला संक्रमण है। नए वेरियंट ओमिक्रोन ने देश के लगभग 17 राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है।

राज्यों में तेजी से फैलते हुए ओमिक्रोन के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार की सलाह के बाद कई राज्यों ने अपने यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। यह भी बताया गया है कि हालत काबू में नहीं हुए तो लॉकडाउन जैसी स्थिति आ सकती है।

आने वाले नए साल के मौके पर 'न्यू ईयर' का जश्न आपका अब फीका पड़ सकता है क्योंकि इस मौके पर जमा होने वाली भीड़ को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है। लोगों को राज्य सरकारों द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मास्क लगाएं, शारीरिक दूरी का पालन करें, नियमित जांच करवाएं।

आईये जानते हैं कि भारत के किन- राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है और सरकार की तरफ से क्या गाइडलाइन जारी किए गए हैं।

दिल्ली में नाइट कर्फ्यू (Night curfew in Delhi)-

सबसे पहले हम देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि यह 27 दिसंबर से लागू हो गया है जो रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक के लिए मान्‍य होगा। सरकार की तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट आदेश हैं कि कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

दिल्ली में अगले आदेश तक के लिए लागू हुआ GRAP का येलो अलर्ट-

- नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक

- दिल्ली मेट्रो बैठने की 50% क्षमता के साथ चलेगी और खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नही रहेगी

- स्कूल कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

- ऑड इवन नियम के तहत सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी गैर ज़रूरी सेवाओं या सामान वाली दुकानें और मॉल

- रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुलेंगे लेकिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

- बार भी 50% क्षमता के साथ खुलेंगे लेकिन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक

- सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बन्द हो जाएंगे

- बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम बन्द हो जाएंगे

-होटल खुले रहेंगे लेकिन होटल के अंदर मौजूद बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल बन्द रहेंगे

- स्पा, जिम, योग इंस्टीट्यूट और एंटरटेनमेंट पार्क बन्द रहेंगे, आउटडोर योग की रहेगी अनुमति

- एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वालीं बसें बैठने की 50% क्षमता के साथ चलेंगी

- ऑटो, ई रिक्शा, टैक्सी और साइकिल रिक्शा में सिर्फ 2 यात्री को सफर करने की अनुमति

- स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम और स्विमिंग पूल बन्द हो जाएंगे हालांकि राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स आयोजित किए जा सकेंगे

- शादी समारोह और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिलेगी

- सोशल, पॉलिटिकल, धार्मिक, फेस्टिवल और मनोरंजन से जुड़ी एक्टिविटी पर रोक लग जाएगी(ये रोक अभी भी जारी है)

- धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी

- प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति

उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू (Night curfew in Uttar Pradesh)-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के लिए नई कोरोना गाइडलाइन का ऐलान जल्द किया जाएगा। पार्टियों या इवेंट में 200 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे। इसीके साथ राज्य में रात का कर्फ्यू 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक अगले आदेश तक लागू रहेगा।

महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू भी लॉकडाउन जैसा (night curfew in maharashtra)-

ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों और आगामी छुट्टियों के मौसम को देखते हुए महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे सरकार ने शुक्रवार को नए कोविड -19 दिशानिर्देश जारी किए। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्य भर में सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 9 बजे से सुबह 6 बजे तक 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew In Uttarakhand)-

उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू 27 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा। यह नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से शुरू होगा और सुबह 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान आपात सेवाओं को छूट रहेगी। उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह में कुल 188 कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं, जो सितंबर के बाद से सबसे अधिक हैं। राज्य ने पिछले सप्ताह प्रतिदिन लगभग 15,000 से 16,000 परीक्षण किए। 19-25 सितंबर के बीच यह संख्या 1.14 लाख थी।

चंडीगढ़ की स्थिति (night curfew in chandigarh)-

चंडीगढ़ में 1 जनवरी से सार्वजनिक स्थानों में उन लोगों की एंट्री बैन रहेगी जिन्होंने दोनों डोज नहीं ली हुई हैं।

हरियाणा में नाइट कर्फ्यू (night curfew in haryana)-

हरियाणा में शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार रात का कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों और कार्यक्रमों में 200 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर अगली सूचना तक रोक लगा दी गई है।

गुजरात में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew in Gujarat)-

गुजरात के आठ शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में रात का कर्फ्यू शनिवार से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार से अगले आदेश तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया है।

कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew in Karnataka)-

कर्नाटक सरकार ने 28 दिसंबर से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच 10 दिनों के लिए "रात का कर्फ्यू" लगाने का फैसला किया है। सरकार ने नए साल से संबंधित पार्टियों और समारोहों के लिए कुछ प्रतिबंधों की भी घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्यों द्वारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू से ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों और कोरोना महामारी से निबटने में आसानी होगी। ऐसे में वर्क फ्रॉम होम अगले साल भी जारी रह सकता है। ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को भी जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए मास्क लगाना, सोशल डिसटेंसिंग का पालन करना और कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story