×

बेटे ने निभाया फर्ज: बता दी परिवार की कीमत, अस्पताल में किया ऐसा काम

नोएडा से एक मार्मिक खबर सामने आई है। जिसने परिवार के मायने ही नहीं बल्कि कीमत भी बता दी।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 30 April 2021 1:40 PM GMT
बेटे ने निभाया फर्ज: बता दी परिवार की कीमत, अस्पताल में किया ऐसा काम
X

नई दिल्ली: देशभर को इस कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। लोग तड़त रहे हैं, मरे रहे हैं। संक्रमण के मामलों की तादात इतनी ज्यादा हो गई है कि मरीजों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। मिल भी रहे हैं तो घंटों लग कर लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। ऐसे में परिवार में अपनों की सबसे बड़ी ताकत हैं।

नोएडा से एक मार्मिक खबर सामने आई है। जिसने परिवार के मायने ही नहीं बल्कि कीमत भी बता दी। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले मयंक प्रताप सिंह कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

जब पता चला पिता की तबीयत बिगड़ी

लेकिन जब उन्हें ये खबर मिली कि पिता की तबीयत बिगड़ी है, तो बेटे ने अपना ICU बेड उनके लिए खाली कर दिया। और फिर अब मयंक खुद घर पर अपना इलाज करवा रहे हैं, वहीं उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं।

इस बारे में जानकारी मिली है कि मयंक के पिता भी कोविड पॉजिटिव हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना जरूरी हो गया था। वहीं अब उस मुश्किल समय में पिता को सहारा उस बेटे से मिल गया जो खुद कोविड से जंग लड़ रहा है।

ऐसे में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पंचशील ग्रीन सुसाईटी के मयंक प्रताप सिंह का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। तब मयंक की तबीयत तो आठ अप्रैल से ही खराब चल रही थी, लेकिन बाद में उनकी ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गई और उनका चेस्ट इनफेक्शन भी बढ़ गया।

जिसके बाद उन्हें को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। वहीं अब मयंक की सेहत में सुधार हो ही रहा था कि उनके पिता की तबीयत भी बिगड़ गई। लेकिन जब बेटे को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल को बकायदा एक दावा पत्र दिया जहां पर कहा गया कि अगर मुझे कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार मैं स्वयं होऊंगा।

जिसके चलते अब जब एक बेटे की तरफ से इतना बड़ा आश्वासन दे दिया गया हो, ऐसे में अस्पताल ने भी मयंक को डिस्चार्ज कर दिया और उनकी जगह उनके पिता को एडमिट किया। वहीं अब मयंक के पिता उदय प्रताप आईसीयू में भर्ती हैं और बेटे का घर पर ही इलाज जारी है। वै

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story