×

Bank Holiday: नवंबर में बैंकों की बंपर छुट्टी, जरूरी काम हो तो पहले ही निपटा लें, यहां देखें पूरी लिस्ट

November Mein Bank Band: नवंबर के शुरूआती दिनों से ही त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। जिसकी वजह से बैंकों में एक साथ कई दिन की छुट्टियां है।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 25 Oct 2021 4:59 PM GMT (Updated on: 25 Oct 2021 5:05 PM GMT)
bank holidays november 2021
X

नवंबर में बैंक बंद (फोटो- कांसेप्ट)

November Mein Bank Band : अक्टूबर माह खत्म होने में बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। अगले महीने नवंबर के शुरूआती दिनों में ही देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार दीवाली पर्व है। जिसकी वजह से अभी से बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी हुई है। त्योहार के सीजन में बैंकों में भी नवंबर (Bank Holidays in November 2021) के पहले हफ्ते से ही छुट्टियां हैं। ऐसे में अगर आपको रुपयों के लेनदेन से जुड़ा अपना कोई बेहद जरूरी काम निपटाना है, ये पूरी खबर ध्यान से पढ़ें।

नवंबर के शुरूआती दिनों से ही त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। जिसकी वजह से बैंकों में एक साथ कई दिन की छुट्टियां(Bank Holidays in November 2021) है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों के अवकाश की लिस्ट (Bank Holiday List 2021) भी जारी कर दी है।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

जिसमें नवंबर माह 2021 में धनतेरस, दीवाली (Diwali 2021), भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती अन्य कई बड़े त्‍योहारों को मिलकर कुल 17 दिन बैंकों में रोजमर्रा की तरह काम-काज नहीं होगा। हां लेकिन ये 17 दिन की छुट्टियां पूरे देश के बैंकों में एक साथ नहीं होंगी। क्योंकि कुछ राज्‍यों में वहां के अनुसार मनाए जाने वाले त्‍योहारों के हिसाब के ही उस दिन बैंकों में छुट्टी(Bank Holidays in November 2021) निर्धारित की गई है।

तो अब ध्यान दें- अगर आपको रूपये-पैसे का लेनदेन या कोई बेहद जरूरी काम है, तो बैंकों की छुट्टी(Bank Holidays in November 2021) के हिसाब से ही अपने काम-काज की प्री-प्लानिंग कर लीजे। जिससे आपको बाद में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

इन दिनों बंद रहेगी बैंक (November Mein Bank Holiday)

1 नवंबर 2021- बेंगलुरु और इम्‍फाल में बैंक बंद

3 नवंबर 2021- नरक चतुर्दशी पर सिर्फ बेंगलुरु में बैंकों में अवकाश

4 नवंबर 2021- दिवाली पूजा देश के सभी राज्यों में बैंक बंद, बेंगलुरु में खुलेंगे

5 नवंबर 2021- गोवर्धन पूजा के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद

6 नवंबर 2021- भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, निंगोल चाकोबा के अवसर पर गंगटोक, इम्‍फाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद

7 नवंबर 2021- रविवार बैंक बंद

10 नवंबर 2021- छठ पूजा के अवसर पर पटना और रांची में बैंक बंद

11 नवंबर 2021- छठ पूजा के अवसर पर पटना में बैंक बंद

12 नवंबर 2021- वांगला उत्सव के अवसर पर शिलांग में सभी बैंक बंद

13 नवंबर 2021- महीने के दूसरा शनिवार पूरे देश के बैंक बंद

14 नवंबर 2021- रविवार को बैंक बंद

19 नवंबर 2021- गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद

21 नवंबर 2021- रविवार बैंक बंद

22 नवंबर 2021- कनकदास जयंती पर बेंगलुरु में बैंक बंद

23 नवंबर 2021- सेंग कुट्सनेम के अवसर पर शिलांग में बैंक बंद

27 नवंबर 2021- महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद

November Mein Bank Band , Bank, Bank holidays, Bank holiday in november, bank holiday list 2021, bank holiday list 2021 near uttar pradesh, today bank open or not in up 2021, today bank is open or not, bank chutti 2021list , bank chutti november 2021 list, Bank Holidays in November 2021, Bank Holiday, Bank Holiday 2021, Bank Holiday in november 2021, bank holidays november 2021


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story