×

Ok Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: आज इन राज्यों में होगी इतनी बारिश, उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान

ok google aaj ka mausam kaisa hai: बंगाल खाड़ी में बना सिस्टम काफी सक्रिय और 'उग्र' दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर जिस तरह बादल बन रहे हैं अक्सर वैसी स्थितियां मानसून के सीजन में देखने को मिलती हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 26 Nov 2021 12:30 AM GMT (Updated on: 26 Nov 2021 6:27 AM GMT)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam (फोटो- सोशल मीडिया)  

Aaj Ka Mausam : बंगाल खाड़ी में बना सिस्टम काफी सक्रिय और 'उग्र' दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर जिस तरह बादल बन रहे हैं अक्सर वैसी स्थितियां मानसून के सीजन में देखने को मिलती हैं। बादल बनते जरूर हैं लेकिन अभी जिस तरह से लगातार और लंबे समय के लिए बन रहे हैं वैसा जल्दी दिखाई नहीं देता है। हालांकि, इस सीजन में उत्तर-पूर्वी मानसूनी हवाएं चलती रहती हैं, लेकिन वर्त्तमान हालात अलग हैं। खैर, अभी एक और सिस्टम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के बीच बन रहा है, जो अभी किसी प्रकार की हलचल नहीं करेगा, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) का पूर्वानुमान है कि दिसंबर महीने में यही सिस्टम बड़ा रुख अख्तियार करेगा। दूसरी ओर, पहाड़ी राज्यों में आसमान में बादलों का डेरा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद तक बादलों का प्रभाव है, संभवतः 26 नवंबर को इनमें कमी देखने को मिल सकती है।

Aaj kaisa rahega mausam- मौसम विभाग (mausam vibhag) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के रूप में जो हवाएं पहाड़ी राज्यों के रास्ते अरुणाचल प्रदेश तक आ रही हैं, जिससे इस राज्य में मध्यम ऊंचाई के बादल दिख रहे हैं जिससे बारिश नहीं होगी। अब बात पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की तथा मध्य भारत और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की तो यहां बादलों का कोई प्रभाव 26 नवंबर को देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इन सभी इलाकों में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। अब एक बार नजर जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्य से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों तक दौड़ाएं तो मौसम बिलकुल शुक्रवार 26 नवंबर को पूरी तरह साफ रहेगा। दूसरी तरफ, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।

26-11-2021 Mausam- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 26 नवंबर को देश के 18 से 20 प्रतिशत हिस्से को छोड़ दें तो पूरे देश में मौसम साफ रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में गुरुवार की ही तरह शुक्रवार को भी मौसम रहेंगे। इन राज्यों में एक हवाओं का दौर था जिसकी रफ्तार थोड़ी कम हुई है। लेकिन उत्तर भारतीय क्षेत्र पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में उत्तर दिशा से हवाएं फिर से चलेंगी। इन हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकती हैं। इसमें चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार आदि क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक नीचे जाएंगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मेरठ, आगरा, मथुरा,मुरादाबाद सहित अन्य जिलों में 26 नवंबर को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के देहरादून, हृषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल के अलावा शिमला, धर्मशाला और श्रीनगर, पहलगाम, जम्मू, उधमपुर,कटरा से लेकर गुलमर्ग आदि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम पूरी तरफ से साफ़ रहेगा। शुष्कता बरकरार रहेगी और हलकी बारिश देखने को मिल सकती है। कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि बेंगलुरु और मैसूर में वर्षा की संभावना जताई जा रही है। 26 नवंबर को दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तमिलनाडु के क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

ok google aaj ka mausam kaisa hai

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story