भारत में ओमिक्रोन संकट: बीते दिन आए 122 नए ओमिक्रोन संक्रमित मामले, महाराष्ट्र में संक्रमित मामलों की संख्या सर्वाधिक

Omicron New Cases in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह तक की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में 122 ओमिक्रोन संक्रमित मामले सामने आए हैं।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Chitra Singh
Published on: 24 Dec 2021 6:11 AM GMT
भारत में ओमिक्रोन संकट: बीते दिन आए 122 नए ओमिक्रोन संक्रमित मामले, महाराष्ट्र में संक्रमित मामलों की संख्या सर्वाधिक
X

Omicron New Cases in india: देश में ओमिक्रोन संक्रमण बहुत ही व्यापक तरीके से अपने पैर पसार रहा है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले राज्य और केंद्र सरकार के लिए चिंता का सबब बनते जा रहे हैं।

बीते दिन भारत में ओमिक्रोन संक्रमण के चलते नए प्राप्त संक्रमित मामलों में व्यापक वृद्धि दर्ज की गई। वर्तमान स्थिति के अनुरूप देश में संक्रमण को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा यदि संक्रमित मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो जल्द ही केंद्र सरकार पूर्ण लॉकडाउन पर भी विचार कर सकती हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (24 दिसंबर) सुबह तक की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में 122 ओमिक्रोन संक्रमित मामले (omicron new cases in india) सामने आए हैं जिसके चलते देश में कुल ओमिक्रोन संक्रमित मामलों की संख्या 358 हो गई है। हालांकि अभी सक्रिय ओमिक्रोन संक्रमित मामले 244 हैं। महाराष्ट्र राज्य में अबतक देश के सर्वाधिल 88 ओमिक्रोन संक्रमित (omicron virus in maharashtra today) मामले प्राप्त हुए हैं।

अबतक देश के कुल 17 राज्यों में ओमिक्रोन संक्रमण (omicron variant in 17 states) फैल चुका है।

राज्यवार ओमिक्रोन संक्रमित मामलों की सूची (Omicron Cases List in India) -

1. महाराष्ट्र - 88

2. दिल्ली - 67

3. तेलंगाना - 38

4. तमिलनाडु - 34

5. कर्नाटक - 31

6. गुजरात - 30

7. केरल - 27

8. राजस्थान - 22

9. हरियाणा - 4

10. ओडिशा - 4

11. जम्मू-कश्मीर - 3

12. पश्चिम बंगाल - 3

13. आंध्र प्रदेश - 2

14. उत्तर प्रदेश - 2

15. चंडीगढ़ - 1

16. लद्दाख - 1

17. उत्तराखण्ड - 1

कुल- 358

कुल ठीक हुए या पलायन कर चुके मामलों राज्यवार सूची (Omicron Recovered Cases in India)

1. महाराष्ट्र - 42

2. दिल्ली - 23

3. तेलंगाना - 0

4. तमिलनाडु - 0

5. कर्नाटक - 15

6. गुजरात - 5

7. केरल - 0

8. राजस्थान - 19

9. हरियाणा - 2

10. ओडिशा - 0

11. जम्मू-कश्मीर - 3

12. पश्चिम बंगाल - 1

13. आंध्र प्रदेश - 1

14. उत्तर प्रदेश - 2

15. चंडीगढ़ - 0

16. लद्दाख - 1

17. उत्तराखण्ड - 0

कुल- 114

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story