×

Omicron Variant: तेजी से बढ़ रहे खतरे से हो जाए सतर्क, इन उपायों का जरूर करें पालन

नए वेरियंट के फैलने से दुनिया के कई देशों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही भारत समेत दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना जैसे कई देशों ने अंतराष्ट्रीय हवाई उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 1 Dec 2021 1:33 PM GMT
omicron variant
X

ओमीक्रान वेरिएंट (फोटो साभारः सोशल मीडिया)

Omicron Variant : कोरोनावायरस के नए वेरियंट ओमिक्रॉन (Omicron) से दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। इस नए वेरियंट के फैलने से दुनिया के कई देशों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही भारत समेत दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना जैसे कई देशों ने अंतराष्ट्रीय हवाई उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों में नए वेरियंट का डर बढ़ता जा रहा है। सरकारें भी अपने-अपने देश की जनता से सख्ती बरतते हुए गाइडलाइन्स का पालन करने के लिए जोर दे रहे हैं।

नए वेरियंट ओमिक्रॉन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने चिंताजनक वेरिएंट' और तेजी से फैलना वाला करार दिया है। ऐसे में भारत सरकार ने दुनियाभर में ओमिक्रॉन से लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए बड़ा फैसला है।

सतर्क रहने के निर्देश

जिसके चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय यात्री हवाई सेवाओं (air flights suspended) को पुनः 15 दिसंबर तक स्थगित करने का निर्णय लेते हुए कहा है कि समय आने पर आगे की संभावनाओं और दिशनिर्देशों के बारे में सूचित किया जाएगा। बीते महीने के आखिरी सप्ताह में नागरिक उड्डयन मंत्रालय और केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि अंतरराष्ट्रीय यात्री हवाई उड़ानें (air flights suspended) 15 दिसंबर से शुरू होंगी।

हालातों को ध्यान में रखते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जिनॉमिक्स के निदेशक डॉक्टर सैमित्र दास ने ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार को ओमिक्रॉन के संक्रमण को रोकने के लिए नीतिगत फैसले लेने चाहिए।

फोटो- सोशल मीडिया

इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका में यूनिवर्सिटी ऑफ विटवाटरसैंड में वैक्सीनोलॉजी के प्रोफेसर शबीर ए माधी ने कहा कि कोरोना के नए वेरियंट से बचने के सिर्फ यात्रा प्रतिबंध ही काफी नहीं हैं। बता दें, कोरोना के इस खतरनाक वेरियंट से दुनियाभर के देशों की सरकारों की हालात खस्ता-हाल है। वहीं अब वैक्सीन कंपनियां ये तय करने में लगी हुई है, अभी जो वैक्सीनेशन वो इस वेरियंट पर किस हद तक कारगर है।

सावधानी बरतना जरूरी

ऐसे में आज हम बताते हैं कि किन उपायों से कोरोना के नए वेरियंट से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। हालात बद से बदत्तर हो, इससे पहले ही सावधानी बरतना जरूरी है। आइए देखते कि हम कुछ उपायों का पालन (Omicron Variant Se Kaise Bache) जरूर करना चाहिए।

1. सबसे पहले तो मास्क। जीं हां कोरोना की धीमी होती गति के साथ ही लोगों के मास्क भी अब बिल्कुल गायब हो गये हैं। ऐसे में मास्क का इस्तेमाल जरूर ही करें।

2. कोरोना से नए वेरियंट से बचने के लिए वैक्सीनेशन के बाद भी इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी है। इसके लिए हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। दालें अपने डेली रोटीन में शामिल करें। वहीं सबसे जरूरी चीज ये है कि तेलीय व्यंजनों के सेवन से बचिए।

3. कोरोना के नए वेरियंट से बचने के लिए काढ़े का सेवन एक सटीक उपाय है।

4. तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे।

5. इस दौरान अभी जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते है, तब तक की यात्रा करने से बचे।

6. बीते दिनों की तरह सैनिटाइजेशन का कार्य फिर से शुरू करें।

7. मांस-मदिरा के सेवन से बिल्कुल बचे।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story