×

Omicron Variant in India: अब हरियाणा में नाईट कर्फ्यू का ऐलान, गुजरात में कड़ी पाबंदी, बढ़ते मामलों से सरकारें परेशान

Omicron Variant in India: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सख्ती के साथ राज्य में रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू और सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे विवाह, उत्सव आदि में 200 से ज़्यादा लोगों के सम्मिलित ना होने को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 24 Dec 2021 3:10 PM GMT
Omicron News
X

ओमीक्रान वायरस की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Omicron Virus: देश में व्यापक रूप से फैल रहे ओमिक्रोन संक्रमण (omicron virus case in india) के मद्देनजर विभिन्न राज्यो लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर अपने दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की शुरुआत कर चुके हैं। इसी के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने राज्य में नाईट कर्फ्यू (Haryana mein night curfew) लगा दिया। यक़ीनन आगामी क्रिसमस और नए साल के त्योहारों के अनुरूप बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सख्ती के साथ राज्य में रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू (haryana night curfew news) और सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे विवाह, उत्सव आदि में 200 से ज़्यादा लोगों के सम्मिलित ना होने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। नियमों का पालन कराने को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।

साथ ही कोविड टीकाकरण पर ज़रूरी ध्यान देते हुए राज्य सरकार ने टीके की दोनों खुराक ना लेने वाले लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर जाने से भी रोक लगा दी गयी है तथा ऐसे स्थानों पर जाने पर अपने कोविड टीकाकरण का साक्ष्य साथ रखना आवश्यक है।

आपको बात दें कि हरियाणा में अबतक ओमिक्रोन संक्रमण के कुल 4 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं वर्तमान में 2 सक्रिय मामले मौजूद हैं। पूरे राज्य में नाईट कर्फ्यू लगाने वाला तीसरा राज्य बना हरियाणा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद समूचे राज्य में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाने वाला हरियाणा तीसरा राज्य बन गया है।

ओमिक्रोन संक्रमण वायरस की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

गुजरात में सख्त हुए नियम

गुजरात सरकार ने सर्वप्रथम राज्य के 8 ज़िलों में नाईट कर्फ्यू (gujarat night curfew news) का ऐलान किया था लेकिन तत्कालीन नियमों के अनुसार नाईट कर्फ्यू का समय रात 1 बजे से सुबह 5 तक का था। इन नियमों को और सख्त करते हुए गुजरात सरकार ने सभी 8 जिलों में लागू नाईट कर्फ्यू की सीमा को बढ़ाते हुए रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह तक की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज आंध्र प्रदेश में प्राप्त 2 नए संक्रमित मामलों के चलते देश में कुल ओमिक्रोन संक्रमित मामलों की संख्या 360 हो गई है। हालांकि अभी सक्रिय ओमिक्रोन संक्रमित मामले 246 हैं। अबतक देश के कुल 17 राज्यों में ओमिक्रोन संक्रमण फैल चुका है।

राज्यवार ओमिक्रोन संक्रमित मामलों की सूची-

1. महाराष्ट्र - 88

2. दिल्ली - 67

3. तेलंगाना - 38

4. तमिलनाडु - 34

5. कर्नाटक - 31

6. गुजरात - 30

7. केरल - 27

8. राजस्थान - 22

9. हरियाणा - 4

10. ओडिशा - 4

11. जम्मू-कश्मीर - 3

12. पश्चिम बंगाल - 3

13. आंध्र प्रदेश - 4

14. उत्तर प्रदेश - 2

15. चंडीगढ़ - 1

16. लद्दाख - 1

17. उत्तराखण्ड - 1

कुल- 360

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story