×

Cyclone Tauktae: लापता बार्ज पी -305 समुद्र में मिला, लापता क्रू मेंबर्स की तलाश जारी

Barge P-305 : अरब सागर में आए चक्रवात ताउते के कारण मुंबई से लापता हुआ ओएनजीसी के बार्ज-305 का पता चल गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 23 May 2021 1:43 AM GMT (Updated on: 23 May 2021 2:00 AM GMT)
लापता बार्ज पी -305 समुद्र में मिला
X

बार्ज पी -305 (फाइल फोटो सौ. से सोशल मीडिया)

Barge P-305 : अरब सागर में आए चक्रवात ताउते (TAUKTAE) के कारण मुंबई से लापता हुआ ओएनजीसी के बार्ज-305 (Barge P-305) का पता चल गया है। बताया जा रहा है कि इसे आईएनएस मकर ने एडवांस्ड साइड स्कैन सोनार के जरिए ढूंढा गया है। इस बार्ज पी -305 पर सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी के अपतटीय तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म के रखरखाव के काम में कर्मी मौजूद थे।

आपको बता दें कि तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण यह बार्ज पी -305 मुंबई तट के पास सोमवार शाम को डूब गया था। इस पी -305 त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। 6 दिन में 6 शव और बरामद हुए हैं जबकि अभी 9 कर्मी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के समय 261 कर्मी मौजूद थे जिसमें 186 को बचा लिया गया है। 66 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुम्बई पुलिस के पीआरओ एस चैतन्य ने बताया कि " चक्रवात ताउते के 61 शवों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। जबकि 61 शवों में से 31 की पहचान कर ली गई है। 30 शवों की पहचान करनी बाकी है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि हमने भविष्य की पहचान के लिए अज्ञात शवों के डीएनए नमूने ले लिए हैं।

गुजरात में मिले चार शव

बार्ज पी -305 मुंबई के तट पर सोमवार को लापता हुआ था वहीं गुजरात के वलसाड जिले में अरब सागर के तट पर चार शव बरामद हुए हैं। पुलिस को संदेह हो रहा कि यह शव कहीं बार्ज पी -305 के लापता कर्मियों का तो नहीं। वलसाड के पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह ने बताया " चारों शवों की वर्दी और लाइफ जैकेट को देखकर ऐसा लगता है कि यह सभी शव मुंबई तट के पास डूबे बार्ज के सदस्यों के हैं।

Shraddha

Shraddha

Next Story