TRENDING TAGS :
Opposition Jantar Mantar March: राहुल की मोदी सरकार को घेरने की रणनीति, विपक्षी नेताओं संग जाएंगे जंतर-मंतर
Opposition Jantar Mantar March: विपक्षी नेताओं की बैठक में यह भी तय किया गया कि पेगासस जासूसी मामला और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को आगे भी घेरा जाएगा।
विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक करते राहुल गांधी pic(social)
Opposition Jantar Mantar March: संसद में मॉनसून सत्र चल रहा है इसी बीच किसानों का प्रदर्शन जंतर-मंतर तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास कराए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ कई महीनों से किसानों का आंदलोन जारी है। आज सुबह राहुल गांधी ने बैठक कर फैसला किया है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर तक मार्च निकालेंगे। संसद के अंदर जासूसी कांड और किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है।
विपक्षी नेताओं संग किसानों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी (File Photo) pic(social media)
संसद के मॉनसून सत्र में मोदी सरकार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टियों के सहयोग से पूरजोर तरीके से घेर कर रखा है। आज सुबह राहुल गांधी ने एक बार फिर 14 मुख्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक कर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक में फैसला हुआ है कि आज दोपहर 12.30 बजे राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर तक मार्च निकालेंगे। संसद के अंदर जासूसी कांड और किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार के घेरने में लगा हुआ है।
राहुल गांधी (File Photo) pic(social media)
बता दें कि तीन कृषि कानून को खत्म करने की मांग को लेकर किसान पिछले 8 महीनों से दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। जब संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ तो किसान नेता यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जाकर शुरू कर दिये और आज उन्हीं के समर्थन में राहुल गांधी की अगुवाई में मार्च होगा। दोपहर साढ़े 12 बजे संसद भवन में विपक्ष के नेता इकट्ठा होंगे और 1 बजे जंतर मंतर के लिए रवाना होंगे। संसद से करीब 2 किलोमीटर दूर जंतर मंतर पर किसानों की संसद चल रही है। जब तक संसद का मानसून सत्र चलेगा तब तक जंतर मंतर पर किसानों की संसद भी चलेगी।
इससे पहले आज सुबह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसानों की मांग का समर्थन करने के लिए सभी विपक्षी दल आज जंतर-मंतर जाएंगे। इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। विपक्षी नेताओं की बैठक में यह भी तय किया गया कि पेगासस जासूसी मामला और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को आगे भी घेरा जाएगा। पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर, संसद के मॉनसून सत्र में शुरू से ही दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से यह सत्र शुरू हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है।