×

Pappu Yadav tweet : पप्पू यादव ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा-तुमसे न हो पाएगा

Pappu Yadav tweet : कहा- कि अगर समाजवादी पार्टी जैसा बड़ा संगठन और संसाधन उनके पास होता तो वे बीजेपी वालों की गुंडई का जवाब देते।

Network
Newstrack NetworkPublished By Sushil Shukla
Published on: 9 July 2021 5:19 AM GMT (Updated on: 9 July 2021 5:28 AM GMT)
पप्पू यादव ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा-तुमसे न हो पाएगा
X

पप्पू यादव (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Pappu Yadav tweet : जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Rajesh Ranjan alias Pappu Yadav) ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल सपा पर तंज कसा है। पप्पू ने कहा कि यूपी में बढ़ते अपराध पर सरकार का सामना करना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बस की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी जैसा बड़ा संगठन और संसाधन उनके पास होता तो वे बीजेपी वालों की गुंडई का जवाब देते। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बिना उन पर आरोप जड़े।

पप्पू यादव ने अखिलेश को चुनौती देते हुए कहा कि बीच सड़क पर महिलाओं का चीरहरण हो रहा है और आप आराम से बैठे हो। उन्होंने कहा कि जेल से निकलने के बाद वे दिखाएंगे यूपी में कि संघर्ष क्या होता है। यूपी के पूर्व सीएम को कहा कि अखिलेश अपनी पार्टी सपा उन्हें आउटसोर्स कर दें। इसके बाद वे यूपी में भाजपा को जवाब देकर दिखाएंगे।

यूपी की राजनीति में दिखा रहे दखल

पिछले दिनों काफी पुराने मामले में जेल जाने के बाद से पप्पू यादव भाजपा पर सीधा हमलावर हो रहे हैं। उनका कहना है कि बिहार के सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के साथ विवाद के कारण ही उनको जेल भेजा गया है। उसके बाद से ही पप्पू यादव भाजपा के खिलाफ आक्रामक हैं। उत्तर प्रदेश में बिना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए वह प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए सपा को साधते नजर आए।

अखिलेश को दी चुनौती

पप्पू यादव ने ट्वीट कर अखिलेश यादव को चुनौती दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा- बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो बीजीपी वालों की गुंडई का होश ठिकाने लगा दूं। आगे कहा कि जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा। फिर दिखाते हैं।

सपा ने किया पप्पू यादव पर पलटवार

पप्पू यादव के ट्वीट के बाद समाजवादी पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया आई है। समाजवादी पार्टी से आशीष यादव ने पलटवार करते हुए पप्पू यादव को भाजपा का एजेंट बताया। कहा कि- बिहार में भाजपा की जीत का रास्ता तय करने वाले, आदरणीय लालू जी को धोखा देने वाले भाजपा के एजेंट हैं आप। आशीष यादव अखिलेश यादव का मीडिया सेल देखते हैं।

Sushil Shukla

Sushil Shukla

Next Story