×

Parliament Session : कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा राज्यसभा से पास, अब राष्ट्रपति के मंजूरी का इंतजार

संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के शुरुआत से ही हंगामेदार रहने के आसार थे। सत्र के पहले दिन आज सोमवार को दो नए सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा आठ दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा में कृषि कानूनों (Farm LAWS) की वापसी के लिए बिल पेश किया जाना था।

aman
By aman
Published on: 29 Nov 2021 6:15 AM GMT (Updated on: 29 Nov 2021 9:14 AM GMT)

Winter Session of Parliament : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद आज संसद की मुहर भी लग गई। विपक्षी पार्टियां कृषि कानूनों की वापसी के बिल पर चर्चा की मांग करती रही। लेकिन सरकार चर्चा को तैयार नहीं था। विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच कृषि कानूनों की वापसी का बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया। अब राष्ट्रपति के मंजूरी मिलते ही तीनों कानून रद्द हो जाएंगे।

संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी सांसदों का हंगामा देखने को मिला। सत्र के पहले दिन आज सोमवार को दो नए सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा आठ दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा में कृषि कानूनों (Farm LAWS) की वापसी के लिए बिल पेश किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसे पेश किया। इस सब के बीच विपक्षी नेताओं ने संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होते ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां सदन में नारे लगाने लगे। विपक्ष की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही पहली बार दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। फिर जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो इस बिल को बिना बहस के ही लोकसभा से पास करवा लिए गया।

उसके बाद फिर जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों का हंगामा शुरू हुआ। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी।अब बारी थी राज्यसभा की। दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद फिर हंगामा मचाने लगे। उन्होंने बिल पर बहस की भी बात रखी। लेकिन बिल को बिना बहस के ही ऊपरी सदन से भी पास करवा लिया गया।

Live Updates

  • 29 Nov 2021 7:35 AM GMT

    लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास होने पर बोले कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे- हम बहस चाहते थे। 

  • 29 Nov 2021 7:31 AM GMT

    विपक्ष की मांग, राज्यसभा में बिल पर हो चर्चा

    राज्यसभा में विपक्षी दल अब मांग कर रहे हैं, कि लोकसभा की तरह राज्यसभा से कृषि बिल पास नहीं होना चाहिए। बल्कि, यहां पर चर्चा होनी चाहिए। इससे पहले 17 ऐसे कानूनों को रद्द किया गया, जिस पर चर्चा के बाद में ही बिल पास हुआ।

  • 29 Nov 2021 7:27 AM GMT

     राकेश टिकैत बोले- आंदोलन जारी रहेगा

    एक तरफ, लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक पारित हो चुका है, दूसरी तरफ किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, कि जिन 700 किसानों की मृत्यु हुई है उनको ही इस बिल के वापस होने का श्रेय जाता है। एमएसपी (MSP) भी एक बीमारी की तरह है। सरकार व्यापारियों को फसलों की लूट की छूट देना चाहती है।

  • 29 Nov 2021 7:06 AM GMT

    राज्यसभा में दोपहर एक बजे होगा बिल पेश

    लोकसभा से पारित होने के बाद अब राज्यसभा में कृषि कानून बिल दोपहर एक बजे पेश होने की उम्मीद है। सरकार छह रही है कि आज ही बिल राज्यसभा में पेश हो। 

  • 29 Nov 2021 6:58 AM GMT

    लोकसभा में विपक्षी सांसदों की जबरदस्त नारेबाजी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश किया। थोड़ी ही देर में कृषि कानून वापसी बिल (farm laws repeal bill ) लोकसभा से पारित हो गया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सदन में विधेयक पर चर्चा की मांग की थी। 

  • 29 Nov 2021 6:50 AM GMT

    विपक्ष के हंगामे से नाराज स्पीकर ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखें।

  • 29 Nov 2021 6:46 AM GMT

    लोकसभा कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा फिर तेज हो गया। हंगामे के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानून वापसी बिल पेश कर दिया है। 

  • 29 Nov 2021 6:33 AM GMT

    लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:19 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story