×

Petrol Diesel Ka Dam: फिर सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, भारत सरकार जल्द सुनाएगी अहम फैसला, अब मिलेगी राहत

Petrol Diesel : पेट्रोल-डीजल की दामों में आने वाले कुछ समय में चुनाव से ठीक पहले भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 23 Nov 2021 3:15 PM GMT
Petrol Diesel Ka Dam: फिर सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, भारत सरकार जल्द सुनाएगी अहम फैसला, अब मिलेगी राहत
X

Petrol Diesel : भारत अपने रणनीतिक भंडार (Strategic Reserves) से लगभग 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल निकलने की योजना बना रहा है। भारत में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जिसमें कच्चे तेल की मात्रा और कीमत सम्बंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन रणनीतिक भंडार में जमा कच्चा तेल निकालने की योजना बनाई जा रही है।

भारत सरकार का यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों को मध्यमता देने के उद्देश्य से आया है। भारत के इस निर्णय को अमेरिका और जापान सहित अन्य देशों के साथ लिए गए समन्वित फैसले के रूप में देखा जा रहा है।भारत देश के पूर्वी और पश्चिमी तट स्तिथ कुल तीन स्थानों पर निर्मित भूमिगत गुफाओं लगभग 38 मिलियन बैरल कच्चे तेल का भंडार करता है।

हालांकि इस बात का पुष्टि सहित आधिकारिक ऐलान होना अभी तक नहीं हुआ है लेकिन अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह के भीतर भारत सरकार का यह कदम सुनिश्चित है।

आपातकालीन रणनीतिक भंडार से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल निकालने के बाद भारत इसे किश्तों में बेंचने पर विचार कर सकती है तथा इस कच्चे तेल को मैंगलोर रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल्स तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी रिफाइनरी कंपनियों को बेचा भी जा सकता है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है कमी
Petrol Diesel Sasta Hoga

दीवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र एक्साइज कर में घटोत्तरी कर पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Ka Rate, Diesel Ka Rate) में क्रमशः ₹5 और ₹10 की कमी की थी लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस क़दर आसमान पर काबिज हैं की इस कमी के बाद भी आम की पकड़ में नहीं आ रही हैं।

सरकार द्वारा आपातकालीन रणनीतिक भंडार से जल्द ही निकाला जाने वाला 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल का निर्णय एक अचूक प्लान के तौर पर देखा जा रहा है। जिसके चलते देश में कच्चे तेल की कीमतों (Petrol Ki Kimat, Diesel Ki Kimat) में गिरावट होने साथ ही पेट्रोल और डीजल का दाम (Petrol Diesel Ka Dam Kab Kam Hoga) स्वतः नीचे आ जाएगा।


कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री की आगामी उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) को लेकर रणनीति के रूप में भी देख रहे हैं।

भारी गिरावट
Petrol Diesel Rate

पेट्रोल-डीजल की लगातार भारी मात्रा में बढ़ती कीमतें सरकार के गले का फांस बनती जा रही थी और यह बात सत्ता में काबिज नेताओं को भी ज्ञात है कि यदि इस समस्या पर जल्द ही लगाम ना कसी गयी तो इसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिल सकता है।

अब ऐसे में मंगलवार को सार्वजनिक हुए इस फैसले के मद्देनज़र जल्द ही आम जनता को राहत की सांस मिलने के आसार हैं तथा इसके तहत पेट्रोल-डीजल की दामों (Diesel Petrol Ka Dam) में आने वाले कुछ समय में चुनाव से ठीक पहले भारी गिरावट (Petrol Diesel Ki Kimat) दर्ज की जा सकती है।

वर्तमान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें ₹90-₹100 के बीच बनी हुई हैं और यदि सरकार की यह योजना पूर्ण रूप से सफल होती है तो जल्द ही कीमतों में बड़ी गिरावट के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Ka Dam Aaj Kitna Hai) आम आदमी की पकड़ के दायरे में आ सकती हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story