×

Piyush Goyal Birthday: पीयूष गोयल की बैंकर से रेल मंत्री बनने की कहानी, पढ़ें उनके बारे में रोचक तथ्य

Piyush Goyal Birthday: पीयूष का जन्म 13 जून 1964 को मुंबई एक राजनीतिक परिवार में हुआ है।

Dharmendra Singh
Written By Dharmendra Singh
Published on: 12 Jun 2021 7:22 PM GMT (Updated on: 12 Jun 2021 7:26 PM GMT)
Piyush Goyal
X

रेल मंत्री पीयूष गोयल (काॅन्सेप्ट फोटो: सोशल मीडिया)

Piyush Goyal Birthday: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और रले मंत्री (Railway Minister) पीयूष गोयल का आज यानी 13 जून को 57 वां जन्मदिन है। पीयूष का जन्म 13 जून 1964 को मुंबई एक राजनीतिक परिवार में हुआ है।

रेल मंत्री के पिता दिवंगत वेदप्रकाश गोयल अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। इसके अलाना वह काफी लंबे समय तक बीजेपी के कोषाध्यक्ष रहे। गोयल की माता चंद्रकांता गोयल मुंबई से तीन बार बीजेपी की विधायक रहीं।

पीयूष की शादी सीमा गोयल से हुई है। सीमा गोयल एक समाजसेवी हैं और गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करती है। पीयूष गोयल के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम ध्रुव गोयल और बेटी नाम राधिका गोयल है।


पीयूष गोयल (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

केंद्र की मोदी सरकार में रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी है। उन्होंने माटूंगा स्थित डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई की है। पीयूष गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में दूसरा स्थान पर रहे हैं। रेल मंत्री ने मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। पीयूष गोयल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, येल यूनिवर्सिटी और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के लीडरसीप प्रोगाम्स में हिस्सा लिया है।

राजनीति में आने से पहले पीयूष गोयल एक इन्वेस्टमेंट बैंकर थे। इसके साथ वही चार्टर्ड अकाउंटेंट और मैनजमेंट कंसल्टेंट का भी कार्य करते थे। साल 2014 के चुनाव में पीयूष गोयल ने बीजेपी के प्रचार-प्रसार का काम संभाला था। गोयल का कॉरपोरेट के साथ अच्छा रिश्ता है। वह बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। पार्टी के लिए फंड जुटाने में गोयल की अहम भूमिका रहती है।

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीयूष गोयल (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

गोयल की अर्थनीति और कानून दोनों पर पकड़ है

पीयूष गोयल साल 2004 तक एसबीआई और 2002-2004 तक बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड (सरकारी नुमाइंदा) में शामिल रहे। गोयल को सरकारी बाबुओं से काम करवाने के लिए माहिर माना जाता है। गोयल ने वित्त मंत्रालय का भी कार्यभार संभाला था। गोयल की अर्थनीति और कानून दोनों पर पकड़ है।
पीयूष गोयल की छवि एक जिम्‍मेदार नेता और मंत्री की है। इसके कारण उनको कई महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारियां भी दी गईं। गोयल इससे पहले राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के रूप में ऊर्जा मंत्रायल और कोयला मंत्रालय (2014-2017) तथा खनन मंत्रालय (2016-2017) का कार्यभार संभाल चुके हैं।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story