×

PM Modi 71st Birthday: मोदी के 71 वें जन्मदिन पर 71 किसानों 71 जवानों एवं 71 महिलाओं का होगा सम्मान

PM Modi 71st Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 71 वां जन्मदिन है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू होगा।

Network
Report NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 16 Sep 2021 3:53 PM GMT (Updated on: 17 Sep 2021 12:55 AM GMT)
71 farmers, 71 soldiers and 71 women will be honored on Modis 71st birthday
X

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: डिजाईन फोटो- न्यूजट्रैक

PM Modi 71st Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्म दिवस पर कल 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का सेवा एवं समर्पण अभियान(Service & Dedication Campaign) शुरू होगा। आगामी 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचकर संपर्क व संवाद करेंगे। मोर्चो व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे।

अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है। सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

उन्होंने सभी पदाधिकारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया है कि वे नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर शुरू हो रहे सेवा व समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कल शुक्रवार से शुरू हो रहे भाजपा के सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ इसका समन्वय करेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। जबकि अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा कार्य करेंगे । पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता अनाथालय व वृद्ध आश्रम मे जाकर फल वितरण व अन्य सेवा कार्य करेंगे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय और गांधी जयंती पर भी कई कार्यक्रम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती 25 सितंबर की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को प्रदेश भर में बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को प्रदेश में मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इसके अंतर्गत वृक्षारोपण नदियों तालाबों की सफाई प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे सेवा व समर्पण अभियान के दौरान प्रदर्शनी, वैक्सीनेशन कैम्प सहित अन्य कई प्रकार के सेवा कार्य भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story