×

BJP स्थापना दिवस: PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश

PM मोदी ने कहा कि भाजपा का मतलब देशहित है। दुर्भाग्य ये है कि अगर हम चुनाव जीते तो उसे चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है।

Ashiki
Published By Ashiki
Published on: 6 April 2021 11:11 AM GMT
pm modi speach
X

फोटो- सोशल मीडिया 

नई दिल्ली: भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पार्टी के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है और कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया था, लेकिन कार्यकर्ता अपना सुख दुख भूलकर देश की सेवा में लगे रहे। इस मौके पर मोदी ने कार्यकर्ताओं से सत्ता के साथ नम्र व्यवहार रखने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए 25 साल का टारगेट तय करने का लक्ष्य दिया है।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

मोदी ने कहा, जब किसी वृक्ष में फल आता है तो वह वृक्ष झुक जाता है। ऐसे ही हमारे सत्ता संभालते ही हमें सरल होना और नम्र होना चाहिए। जो जमीन पर रहकर काम करते हैं, लेकिन फ्रंट पर नहीं दिखते हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मोदी ने कहा कि भाजपा का मतलब देशहित है। दुर्भाग्य ये है कि अगर हम चुनाव जीते तो उसे चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है। हम सरकार में रहें या न रहें, लेकिन हम जनता से जुड़े रहते हैं। यही कार्यकर्ता भाजपा को ताकत देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ समय से देखा जा रहा है कि लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, चाहे वह नागरिकता कानून हो या कृषि कानून या फिर लेबर लॉ हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को समझना होगा कि इसके पीछे सोची समझी राजनीति है। इसका मकसद है देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना है।

कार्यकर्ता को सजग रहना होगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी कहा जाता है संविधान बदल दिया जाएगा। आरक्षण छीन लिया जाएगा। नागरिकता छीन ली जाएगी। किसान की जमीन छीन ली जाएगी। इसे संगठनों द्वारा फैलाया जाता है। हमें बहुत चौकन्ना रहकर देशवासियों के बीच जाते रहना होगा और उन्हें समझाना होगा। हमारी सरकार के खिलाफ जो भ्रम फैलाने वाले लोग हैं ये वह लोग हैं जो अपनी पराजय स्वीकार नहीं कर पाने की वजह से डरते हैं। कुछ ऐसे हैं जिनकी भाजपा से जन्मजात दुश्मनी है। ऐसे में भाजपा के हर कार्यकर्ता को सजग रहना होगा और लोगों के बीच जाकर उन्हें जाकरूक करना होगा।

मोदी ने कहा कि देश का कण कण पवित्र है, उनकी सेवा हमारी सेवा है. राष्ट्र सेवा का माध्यम है और पद एक दायित्य हो. इस तरह से पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के 25 साल का टारेगट देकर आजादी के 100 साल पूरे होने का लक्ष्य अभी से तय कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा किआजादी के इस अमृत महोत्सव में हर नागरिक को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल के लिए कार्यकर्ता अपने व्यक्तिगत और पार्टी दोनों के लिए लक्ष्य तय करें और उसे कैसे पूरा करना है उसकी रूपरेखा तैयार करें।

Ashiki

Ashiki

Next Story