×

PM मोदी का तालिबान को सीधा संदेश, कहा-आंतक से साम्राज्य खड़ा करने वालों का अस्तित्व नहीं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने शुक्रवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में और पांच अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 20 Aug 2021 1:40 PM IST (Updated on: 21 Aug 2021 11:07 AM IST)
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री राजधानी में रहेंगे मौजूद
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो:सोशल मीडिया )

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में और पांच अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि आस्था को आंतक से कुचला नहीं जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि आंतक के दम पर साम्राज्य खड़ा करने वालों का आस्तिव स्थायी नहीं है।

जिसके बाद पीएम मोदी के इस बयान को अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हो रही हलचल को देखते हुए काफी अहम मान जा रहा है। जहां पर पीएम मोदी ने तालिबना को सीधा दिया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आस्था को आंतक से नहीं कुचला जा सकता है। सोमनाथ मंदिर में कई बार तोड़ा गया। इस निशाना बनाया गया, लेकिन हर ये मंदिर खड़ा हो गया। और यह दुनिया के लिए सबसे बड़ा उदाहरण भी है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो:सोशल मीडिया)


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जो तोड़ने वाली शक्तियां हैं जो आंतक के बलबूते साम्राज्य में खड़ा करने के बारे में सोच रही हैं। वो किसी कालखंड में कुछ समय के लिए ही सिर्फ हावी होता है। लेकिन उसका आस्तिव कहीं स्थायी नहीं रहता है। उन्होंने आगे कहा कि मानवता को ज्यादा दिनों तक दबाकर नहीं रख जा सकता है।



अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर भारत ने अभी नहीं दिया है कोई स्थायी बयान

आपको बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने पर भारत सरकार की ओर से कोई अधिकारिक स्थायी बयान नहीं जारी किया गया है। भारत अभी अफगानिस्तान में चल रही गतिविधियों पर अपनी नजर रखे हुए हैं। भारत का पूरा ध्यान अफगानिस्तान में फंसे हुए भारतीय लोगों को सुरक्षित निकलना है।

भारत के विदेश मंत्री ने कहा कुछ देश आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करना चाहते हैं

इस पहले बीते दिनों को भारत सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि कुछ देश आंतकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को कमजोर करना चाहते हैं। ऐसे में दुनिया को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। भारत के विदेश मंत्री ने बिना नाम लिए तालिबान और पाकिस्तान पर करारा हमला बोला था।

भारत ने अपने दूतावास के लोगों को अफगानिस्तान से निकाल लिया है

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने के बाद भारत ने अपने दूतावास के लोगों को निकाल दिया है। जिसके बाद अब अफगानिस्तान में फंसे भारतीय लोगों को निकालने कि तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबित भारत लगातार अमेरिका से संपर्क बनाए हुए है और जिसने अभी काबुल एयरपोर्ट को अपने कब्जे में ले रखा है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी से भारत वापस लौट आए हैं।



Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story