×

आज 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, त्योहारों पर कोरोना को लेकर कर सकते आगाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 22 Oct 2021 3:42 AM GMT (Updated on: 22 Oct 2021 5:54 AM GMT)
pm narendra modi will address nation at 10 am today
X

पीएम नरेंद्र मोदी। (Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई। पीएम मोदी का संबोधन ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब एक दिन पहले ही देश में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है।

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1006234803 डोज लग चुकी हैं. इनमें से 71,09,80,686 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगी है। जबकि 29,53,02,676 लोग फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने के मौके पर पीएम मोदी गुरुवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे थे।


त्योहारों पर कोरोना को लेकर आगाह कर सकते हैं पीएम मोदी

दिवाली और छठ जैसे त्योहार आने वाले है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में आगामी त्योहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं. दरअसल, पिछले दिनों में ब्रिटेन और रूस में तेजी से कोरोना के केस बढ़े हैं।

इससे पहले गुरुवार को मोदी ने कोविड रोधी टीकाकरण के तहत भारत के 100 करोड़ खुराक का आंकड़ा पार करने पर कहा कि देश के पास पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए अब एक मजबूत 'सुरक्षा कवच' है।

प्रधानमंत्री ने कहा था '21 अक्टूबर, 2021 का यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। भारत ने कुछ ही देर पहले टीकों की 100 करोड़ खुराक देने का आंकड़ा पार किया। पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश के पास अब टीकों की 100 करोड़ खुराक का एक मजबूत सुरक्षा कवच है। यह भारत की, भारत के हर नागरिक की उपलब्धि है।'

कोरोना काल में 9 बार देश को संबोधित कर चुके पीएम मोदी

बता दें कि इससे पहले कोरोना काल में पीएम मोदी 9 बार देश को संबोधित कर चुके हैं। सबसे पहला संबोधन उन्होंने 19 मार्च, 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसके बाद दूसरा संबोधन 24 मार्च, 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन का एलान किया था। तीसरा संबोधन तीन अप्रैल, 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने 9 मिनट लाइटें बंद करने की अपील की थी। चौथा संबोधन 14 अप्रैल, 2020 को किया था, जिसमें उन्होंने देश में तीन मई तक लॉकडाउन का एलान किया था। पांचवा संबोधन 12 मई, 2020 को किया था, जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था। छठवीं बार 30 जून, 2020 को अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। सातवीं बार 20 अक्तूबर, 2020 को लोगों को कोरोना के प्रति एक बार आगाह किया था। आठवीं बार 20 अप्रैल, 2021 को राज्यों को कोरोना के प्रति आगाह किया था। नवीं बार 7 जून, 2021- पीएम मोदी ने नई वैक्सीन नीति का एलान किया, इसके तहत केंद्र ने वैक्सीन की जिम्मेदारी खुद ली थी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story