×

Delhi: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर करेंगे देश को सम्बोधित

Delhi: भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कल (14 august) राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Yogi Yogesh Mishra
Published on: 13 Aug 2021 1:46 PM GMT
president will address nation tomorrow
X

Delhi: कल होगा राष्ट्रपति का देश के नाम सम्बोधन (photo social media)

Delhi: भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार (14 august) को "राष्ट्र के नाम संदेश" जारी करेंगे। राष्ट्रपति के "देश के नाम" संबोधन का लाइव प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) पर शाम 7:00 बजे से देखा व सुना जाएगा। साथ ही दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के टि्वटर, फेसबुक तथा यूट्यूब तीनों ही प्लेटफार्म पर राष्ट्रपति का "राष्ट्र के नाम संदेश" लाइव सुन सकते हैं। बताते चलें देशभर में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। नई दिल्ली में झांकियों और मार्च पास्ट की तैयारियां देखते ही बनती हैं। रविवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मनाएगा।

Delhi: सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते दिल्ली पुलिस के अधिकारी (photo social media)

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ की तैयारियां जहां एक तरफ जोरों शोरों पर चल रहीं हैं। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां भी अपनी पैनी नजर बना के रखे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को विफल करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अपनी गश्त को बढ़ा दिया है। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो आदि जगह पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस तरीके से बीती 26 जनवरी को किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली में अराजकता का माहौल बना था उसके मद्देनजर भी पुलिस और जांच एजेंसियां स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं दिल्ली के सभी बॉर्डर्स को सील कर दिया गया है और ड्रोन कैमरे के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। बीती 26 जनवरी को कुछ अराजक तत्वों ने किसान आंदोलन के नाम पर देश की धरोहर लाल किले पर अपना कब्जा जमाना चाहा। वहीं पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों को चोटे भी आई थी। जिसे लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हुआ था। वहीं अब पुलिस और जांच एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ज्यादा सजग नजर आ रहीं हैं।

Yogi Yogesh Mishra

Yogi Yogesh Mishra

Next Story