Presidential Election 2022: आनंदी बेन पटेल होंगी अगली राष्ट्रपति!

Presidential Election 2022: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आनंदी बेन पटेल को देश का अलग राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। बता दें कि जुलाई में रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म होने वाला है।

Yogesh Mishra
Written By Yogesh MishraPublished By Shreya
Published on: 29 April 2022 11:55 AM GMT (Updated on: 29 April 2022 12:03 PM GMT)
Next President of India: आनंदी बेन पटेल होंगी अगली राष्ट्रपति!
X

आनंदीबेन पटेल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Presidential Election 2022: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व गुजरात की मुख्यमंत्री रही आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। आगामी जुलाई माह में ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। आनंदी बेन पटेल को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा (BJP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सिर पर एक महिला को देश के शीर्ष पद पर बिठाने का ताज बांध देना चाहती है। इसके पहले जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था, तब आनंदी बेन पटेल को ही उनका उत्तराधिकारी बनाया गया था। आनंदी बेन पटेल गुजरात कि पहली महिला मुख्यमंत्री (Gujarat First Chief Minister) थी।

लेकिन भाजपा के इस तैयार ब्लूप्रिट में एक लोचा यह है कि दोनों महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर गुजरात (Gujarat) के ही लोग हो जायेंगे। पर इसकी काट यह निकाली जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से आते हैं। ग़ौरतलब है कि वे दूसरी बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लोकसभा सदस्य चुने गये हैं। सूत्रों की मानें तो यदि आनंदी बेन पटेल के राष्ट्रपति बनने में कोई रोड़ा आता है तो उन्हें उपराष्ट्रपति पद पर बिठा दिया जायेगा। उप राष्ट्रपति (Vice President) का कार्यकाल आगामी पाँच अगस्त, 2022 को समाप्त हो रहा है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आनंदी बेन पटेल के बारे में-

आनंदी बेन पटेल का जन्म 21 नवंबर, 1941 को खरोद, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (वर्तमान गुजरात) में हुआ। वह निर्वाचन क्षेत्र मंडल से 1998-2002 तक गुजरात विधान सभा की सदस्य रहीं । वह निर्वाचन क्षेत्र पाटन से 2002–2012 तक और गुजरात के घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से 2012–2016 तक विधान सभा की सदस्य रहीं। वर्ष 1994-1998 तक राज्य सभा सदस्य भी रह चुकी हैं।वह गुजरात की 15वीं मुख्यमंत्री बनी। उनका कार्यकाल 22 मई , 2014 से 7 अगस्त, 2016 तक रहा। इनसे पहले नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे। आनंदी पटेल के बाद विजय रूपाणी मुख्यमंत्री बने।

आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई, 2019 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनीं। उनके पास 30 जून, 2020 से 6 जुलाई, 2021 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार रहा। हालाँकि वह 23 जनवरी, 2018 से 29 जुलाई, 2019 मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं। 15 अगस्त, 2018 से 28 जुलाई, 2019 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी इनके पास रहा। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर इनका तक है। इनके दो बच्चे हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story