×

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिरंगे का अपमान, दिल्ली सीएम-उपराज्यपाल को केंद्रीय मंत्री ने लिखी चिट्ठी

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिरंगे झंडे को सजावट के सामान के रूप में इस्तेमाल किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 28 May 2021 9:19 AM GMT
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिरंगे का अपमान, दिल्ली सीएम-उपराज्यपाल को केंद्रीय मंत्री ने लिखी चिट्ठी
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को गलत तरीके से लगाया जाता है। इस बारे में केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिखकर तिरंगे के अपमान की शिकायत की है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिरंगे झंडे को सजावट के सामान के रूप में इस्तेमाल किया साथ ही उसे इस तरह से लगाया कि सिर्फ उसका हरा रंग ही दिखाई दे रहा था।

देश की गरिमा

इस पत्र में केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि वह पत्र राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की हम सबकी जिम्मेवारी के उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए लिख रहे हैं। केजरीवाल जब भी टीवी पर संबोधन के लिए आते हैं तो उनका ध्यान बेबस ही तिरंगे पर चला जाता है। क्योंकि वह उन्हें देश की गरिमा एवं संवैधानिक स्वरूप से भिन्न प्रतीत होता है।

आगे लिखा है कि बीच में सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया लगता है जो भारत सरकार गृह मंत्रालय के द्वारा निर्दिष्ट भारतीय झंडा संहित में उल्लिखित भाग 1 के 1.3 में दिए गए मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है।

पत्र में अंत में प्रहलाद पटेल ने लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय से जाने-अनजाने में ऐसे कृत्य की अपेक्षा नहीं करते हुए इस ओर आपका ध्यानाकर्षण चाहता हूं। बता दें कि बीते कई दिनों से दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच कोविड मैनेजमेंट, ऑक्सीजन की कमी, वैक्सीन की कमी को लेकर वाक युद्ध चल रहा है, ऐसे में तिरंगे को लेकर लिखा गया यह खत एक नए विवाद को जन्म दे सकता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story