×

ललितपुर रेप कांड पर प्रियंका गांधी का आरोप- '...बुलडोजर के शोर में', UP में महिलाएं सुरक्षित नहीं

प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा, ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे।

aman
Written By aman
Published on: 4 May 2022 9:12 AM GMT
priyanka gandhi allegation on lalitpur rape incident and says women are not safe in up
X

Priyanka Gandhi (File Photo) 

Priyanka Gandhi On Lalitpur Rape Case : उत्तर प्रदेश (UP) के ललितपुर जिले (Lalitpur) के पाली थाना के थानाध्यक्ष द्वारा एक 13 साल की गैंगरेप पीड़ित नाबालिग के साथ रेप की घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार को घेरा है। प्रियंका ने ललितपुर कांड पर कहा कि, यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आज ट्वीट कर राज्य सरकार और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना दिखाती है कि "बुलडोजर" के शोर में कानून-व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां?'

वहीं, एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने उत्तर प्रदेश के थानों में महिलाओं की तैनाती और उसे सुरक्षित बनाने को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करने की नसीहत दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, '..क्या उप्र सरकार ने थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने, थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है? कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे थे। आज ललितपुर है।

वहीं एक अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा, 'ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे।'

क्या है मामला?

यूपी के ललितपुर जिले के पाली थाना के थानाध्यक्ष ने पुलिस को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, बयान दर्ज कराने पहुंची 13 साल की एक गैंगरेप पीड़ित नाबालिग के साथ थानाध्यक्ष द्वारा रेप की घटना सामने आई थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा गया। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी थाना अध्यक्ष फरार है।

बच्ची ने चाइल्ड लाइन को बताई आपबीती

पीड़ित बच्ची ने चाइल्ड लाइन (child line) को आपबीती सुनाई। जिसके बाद थानाध्यक्ष और एक महिला सहित 6 लोगों पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। दूसरी तरफ, घटना के बाद से फरार थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है। जिले के एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story