×

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट, परिवार का एक सदस्य और स्टाफ करोना पॉजिटिव

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है, परिवार के एक सदस्य और स्टाफ के करोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट किया है।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Shashi kant gautam
Published on: 3 Jan 2022 6:04 PM GMT
Congress General Secretary Priyanka Gandhi
X

प्रियंका गांधी : Photo - Social Media

Lucknow: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) ने सोमवार को सूचित किया है कि उनके परिवार के एक सदस्य और उनके स्टाफ के एक सदस्य के कोविड-19 से संक्रमित हो जाने के बाद वह डॉक्टरों की सलाह पर आइसोलेट हो गई हैं। वह इस समय अपने घर पर ही कोरंटाइन हैं। हालांकि प्रियंका गांधी की कोविड-19 की रिपोर्ट आज ही निगेटिव (Priyanka Gandhi report negative) आई है।

यह जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा है मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक स्टाफ की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, हालांकि डॉक्टरों ने मुझे आइसोलेट रहने की सलाह दी है और कुछ दिन बाद दोबारा जांच कराने को कहा है।

पिछले साल राहुल गांधी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

पिछले साल अप्रैल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तब उन्होंने भी इस टेस्ट की जानकारी ट्विटर पर दी थी उन्होंने लिखा था कि उन्हें इसके हल्के लक्षण हैं।



पिछले साल अप्रैल में ही प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा (Priyanka Gandhi's husband Robert Vadra) की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उस समय भी प्रियंका गांधी को अपना चुनावी दौरा रद्द करना पड़ा था और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। उस समय उन्हें असम के दौरे पर जाना था।

इस समय की ताजा स्थिति यह है कि प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 ) के चलते उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए लगातार प्रचार कर रही हैं और वह सबसे पुरानी इस पार्टी के पुनर्गठन और इसे फिर से खड़ा करने की जिम्मेदारी उठा रही हैं। उनका भाजपा पर लगातार हमला लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ा रहा है और मीडिया में भी उनको जगह मिल रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोटों का अच्छा खासा प्रतिशत बढ़ा सकती हैं प्रियंका गांधी

हालांकि मीडिया में आ रहे चुनावी पूर्वानुमानों में कांग्रेस के प्रति बहुत ज्यादा संभावना दिखाई नहीं दे रही है लेकिन फिर भी यह कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस के लिए वह वोटों का अच्छा खासा प्रतिशत बढ़ा सकती हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान भारत में कोविड-19 के 33750 नए मामले सामने आए और इस दौरान करीब 123 लोगों की मृत्यु हुई है मंत्रालय के अनुसार इन मामलों में ओमीक्रान के संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या 1700 है और यह वायरस अब तक 23 राज्यों में फैल चुका है जिसमें 510 मामले अकेले महाराष्ट्र में आए हैं। महाराष्ट्र की स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है जबकि दिल्ली में यह आंकड़ा 351 का है। दिल्ली में ओमिक्रान के 84 फीसदी मामले आए हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story