×

UP Election 2022 : कांग्रेस की पहली सूची जारी, 125 उम्मीदवारों में 50 महिलाएं, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को भी टिकट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। जैसा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर 40 फीसदी आरक्षण की बात की हैं

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 13 Jan 2022 6:02 AM GMT (Updated on: 13 Jan 2022 6:51 AM GMT)
Priyanka Gandhi latest news
X

Up Election 2022 : आज मुरादाबाद दौरे पर प्रियंका गांधी (सोशल मीडिया)

UP Election 2022 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। जैसा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर 40 फीसदी आरक्षण की बात की हैं, तो उसी को लेकर आज मेनिफेस्टो पेश कर रही हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की।.इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

अपनी बात रखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी मेनिफस्टो के कुछ हिस्सों को पढ़ते हुए बात रखी। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात की। उनका कहना था कि बाकि पार्टियां सिर्फ पोस्टर या प्रचार माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ही है जो जमीनी हकीकत को समझते हुए मैदान में उत्तरी है। अपने संबोधन में प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार में महिला शोषण का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना था कि एक दिन ऐसा नहीं बीतता है जब यहां की महिलाएं उनके पास शिकायत लेकर नहीं नहीं आती हैं।

सलमान खुर्शीद की पत्नी भी उम्मीदवार

प्रियंका गांधी ने मेनिफेस्टो के बारे में आगे बताया, कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार और समाज सेवी भी शामिल हैं। साथ ही, बड़े नामों की अगर बात करें तो इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी टिकट मिला है। सदफ जाफर को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

उन्नाव रेप पीड़िता की माता को भी टिकट

इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने उन्नाव से आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी ने बोलीं, कि उनकी लड़की का पहले रेप कराया गया था। फिर बाद में एक्सीडेंट भी कराया गया। कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उन्हें मौका दिया ताकि वो अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। इसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है।

सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित को भी दिया मौका

प्रियंका ने आगे बताया, कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया गया है। वहीं, आशा बहनों में से एक पूनम पांडेय को भी कांग्रेस पार्टी ने कैंडिडेट बनाया है। प्रियंका बोलीं, कोरोना में बहुत काम करने के बावजूद आशा बहनों को पीटा गया था।

प्रमोद तिवारी की बेटी को भी मिला मौका

इसके अलावा, प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट से अराधना मिश्रा मोना को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है। बता, दें कि मोना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। वहीं शाहजहांपुर से आशा वर्कर पूनम पांडेय को मौका दिया गया है। नोएडा से पंखुड़ी पाठक को मैदान में उतारा है।

दलबदल पर क्या बोलीं प्रियंका?

इस दौरान एक सवाल जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा दल छोड़ने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आया राम गया राम हर चुनाव में होता है। हर पार्टी में होता है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई ऐसी चीज है जिससे किसी पार्टी को घबराना चाहिए। अगर हमारे साथी जाते हैं, तो हमें लगता है कि वे हमारे संघर्ष से पीछे हट रहे हैं।'

बता दें, कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। यहां सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन सभी चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होंगे। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्यों के साथ आएंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story