Priyanka Gandhi Tweet On Lalu:'..जो BJP के सामने झुकता नहीं, उसे प्रताड़ित किया जाता है', लालू यादव के समर्थन में प्रियंका का ट्वीट

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लालू प्रसाद यादव के समर्थन में एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बीजेपी (BJP) पर हमला बोला। वो लिखती हैं, लालू प्रसाद यादव को राजनीतिक वजहों से परेशान किया जा रहा है।

aman
Written By aman
Published on: 18 Feb 2022 9:46 AM GMT (Updated on: 18 Feb 2022 9:46 AM GMT)
priyanka gandhi lalu yadav
X

priyanka gandhi lalu yadav

Priyanka Gandhi Tweet On Lalu: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को हाल ही में चारा घोटाले (Fodder Scam) के एक अन्य मामले में सीबीआई (CBI) कोर्ट ने दोषी ठहराया है। जिसके बाद, आज कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर हमला बोला।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लालू प्रसाद यादव के समर्थन में एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बीजेपी (BJP) पर हमला बोला। वो लिखती हैं, लालू प्रसाद यादव को राजनीतिक वजहों से परेशान किया जा रहा है। जो उनके (बीजेपी) के सामने झुकता नहीं है, उसे हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।

क्या लिखा प्रियंका ने ट्वीट में?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व सीएम लालू यादव का समर्थन करते हुए बीजेपी पर हमलावर दिखीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, कि 'भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है. मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।'

क्या है चारा घोटाले से जुड़ा हालिया मामला?

बता दें, कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बीते 15 फरवरी 2022 को बहुचर्चित चारा घोटाले के एक अन्य मामले में दोषी पाया गया है। दरअसल, 139 करोड़ रुपए के डोरंडा कोषागार मामले में उन्हें सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी ठहराया गया है। इस मामले में लालू की सजा का ऐलान 21 फरवरी को किया जाएगा। सीबीआई की विशेष अदालत 21 फरवरी को लालू यादव को सजा सुनाएगी।

उल्लेखनीय है, कि बहुचर्चित चारा घोटाला मामला 26 साल तक चला। इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में अभियोजन की ओर से कुल 575 लोगों की गवाही हुई। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से 25 गवाह पेश किए गए। मामले में 7 लोग सरकारी गवाह बन गए। इस मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कुल 15 बक्सा दस्तावेज अदालत में पेश किया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story