×

प्रियंका पर कोरोना का खतरा! खुद को किया आइसोलेट, सभी कार्यक्रम रद्द

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है।

Shreya
Published on: 2 April 2021 9:12 AM GMT (Updated on: 2 April 2021 9:14 AM GMT)
प्रियंका पर कोरोना का खतरा! खुद को किया आइसोलेट, सभी कार्यक्रम रद्द
X

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के ऊपर कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है, जिसके बाद उन्होंने अपने आज का असम दौरा रद्द (Cancelled Assam Visits) कर दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से वो अपना असम का दौरा रद्द कर रही हैं।

रॉबर्ट वाड्रा हुए कोरोना संक्रमित

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका गांधी वाड्रा के हसबैंड रोबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Virus Positive) आई है, जिसके बाद कांग्रेस महासचिव ने अपना दौरान कैंसिल किया है। प्रियंका आज असम का दौरा करने वाली थीं, लेकिन फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने इसलिए सभी से माफी मांगी है।

कांग्रेस महासचिव ने दी ये जानकारी

प्रियंका गांधी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।

चुनावी सभा और रैली के दौरान आईं कोरोना संक्रमित के संपर्क में

वीडियो में प्रियंका गांधी ने बताया कि वो चुनावी सभा और रैली के दौरान कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है, ऐसे में वो आज का असम दौरान रद्द कर रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस वजह से वो तमिलनाडु और केरल दौरा भी नहीं कर पाएंगी।

आपको बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव जारी है। जिसके लिए सभी पार्टियां जोरो शोर से लगी हुई हैं। कांग्रेस भी राज्य में लगातार सक्रिय चल रही है।

Shreya

Shreya

Next Story