×

गुस्से से लाल कुमार विश्वास: घर पर पहुंची पंजाब पुलिस, तो केजरीवाल-भगवंत मान को कही बड़ी बात

Kumar Vishwas Tweet: मशहूर कवि कुमार विश्वास ने खुद ट्विटर पर अपने घर के बाहर पंजाब पुलिस कर्मियों की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए इस वाकये से सभी को अवगत कराया।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 20 April 2022 4:47 AM GMT (Updated on: 20 April 2022 8:57 AM GMT)
Kumar Vishwas
X

कुमार विश्वास (photo: social media )

Kumar Vishwas Tweet: पंजाब पुलिस द्वारा आज सुबह मशहूर हिंदी कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) के घर पहुंचने की जानकारी स्वयं कवि कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी। ऐसा बताया जा रहा है कि राज्य विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कुमार विश्वास द्वारा अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसको लेकर पंजाब पुलिस आज कवि के घर पर पहुंची है। हालांकि, यह कयास मात्र है और अभीतक आधिकरिक रूप से पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा कुमार विश्वास के घर पहुंचने के पीछे का असल कारण तथा कौनसे मामले के तहत दर्ज केस का पता नहीं चल सका है।

मशहूर कवि कुमार विश्वास ने खुद ट्विटर (Kumar Vishwas Tweet) पर अपने घर के बाहर पंजाब पुलिस कर्मियों की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए इस वाकये से सभी को अवगत कराया। साथ ही इस दौरान कुमार विश्वास ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को आगाह भी किया किया।

कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि-"सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए पंजाब के वर्तमान सीएम भगवन्त मान को आगाह कर रहा हूँ कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।"

आपको बता दें कि कवि और पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए देश को तोड़ने वाले और सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने वाला बताया था। इस दौरान कुमार विश्वास ने यह भी कहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए खालिस्तानी आतंकियों तक का समर्थन करने को तैयार थे। हालांकि कुमार विश्वास के इन आरोपों का अरविंद केजरीवाल ने बेहद ही शांत स्वभाव से जवाब दिया था।

कुमार विश्वास के इन बायनों के चलते उनके खिलाफ मोहाली साइबर क्राइम सेल में मामला भी दर्ज कराया गया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story