×

Push Ups Challenge: नौसेना प्रमुख ने कैंडिडेट्स को दिए पुश अप्स चैलेंज, देखें कैसे छूटे पसीने

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह नेशनल डिफेंस एकेडमी पहुंचे और वहां मौजूद कैंडिडेट्स को पुश अप्स की चुनौती दे डाली।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 29 May 2021 9:30 AM GMT
Push Ups Challenge: नौसेना प्रमुख ने कैंडिडेट्स को दिए पुश अप्स चैलेंज, देखें कैसे छूटे पसीने
X

एडमिरल करमबीर सिंह-कैडेट्स (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: अगर आपको कोई पुश अप्स (Push Ups) की चुनौती दे, तो आप एक बार में कितनी बार पुश अप्स (Push Ups) पुश अप्स (Push Ups) लगा पाएंगे? कुछ ऐसा ही मामला एनडीए (NDA) के 140वें बैच के पासिंग आउट परेड समारोह की प्रैक्टिस में देखने को मिला। मौके पर भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (Admiral Karambir Singh) पहुंचे और वहां उपस्थित कैंडिडेट्स को पुश अप्स (Push Ups) की चुनौती दे डाली।

बता दें कि जल्द ही नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के 140वें बैच के पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन होने वाला है, जिसके समीक्षक अधिकारी भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (Admiral Karambir Singh) है। इसी बीच एडमिरल करमबीर सिंह नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) पहुंचे हुए थे। वहां उपस्थित कैंडिडेट्स ने नौसेना के प्रमुख से पूछा कि "सर, कितने पुश अप्स?" इस पर नौसेना के प्रमुख ने कहा, "जितनी हो सके।" इसके साथ ही कैंडिडेट्स ने पोडिशन लिया और नौसेना के प्रमुख के साथ पुश अप्स करना शुरू कर दिया। खबर है कि एडमिरल सिंह के साथ पुश अप्स करने में कैंडिडेट्स के पसीने छूट गए। हालांकि ये पता नहीं चल पाया कि नौसेना के प्रमुख ने कितने पुश अप्श लगाए, लेकिन उन्होंने इतने पुश अप्स लगाए कि कैंडिडेट्स के छक्के छूट गए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (Admiral Karambir Singh) एनडीए (NDA) के पूर्व छात्र रह चुके हैं। वे जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

बता दें कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में भारत के तीनों सेनाओं, थल सेना, वायु सेना और नौसेना की ट्रेनिंग होती है। इस ट्रेनिंग को पूरा करने में पूरे तीन साल लगते है। इसके बाद एक साल की फाइनल ट्रेनिंग होती है। इस बीच नौसेना की पास-आउट परेड (पीओपी) समारोह का आयोजन होता है। यह आयोजन केरल के एझेमाला में होता है। जानकारी के मुताबिक, यह तीसरी बार ऐसा हो रहा है कि कोरोना महामारी के दौरान पास-आउट परेड (पीओपी) समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में तीनों सेनाओं के कुल 300 कैडेट्स शामिल होगें। वहीं 162 कैडेट्स पास आउट होकर नौसेना में शामिल होगें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story