Rahul Gandhi Priyanka Gandhi: पीड़ित परिवारों से मिले राहुल-प्रियंका, धीरज बंधाया और किसानों की लड़ाई में साथ देने का संकल्प दोहराया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़ी खबरों के लगातार अपडेट के लिए आप न्यूजट्रैक के साथ बने रहें। हम देंगे आपको सबसे तेज सबसे पहले ताजा अपडेट

Shreya
Published By Shreya
Published on: 6 Oct 2021 5:01 AM GMT (Updated on: 6 Oct 2021 5:36 PM GMT)

Rahul Gandhi Lucknow : लंबी जद्दोजहद के बाद आज देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लखीमपुर में पहुंचे और सीधे जसवंतनगर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रियंका ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और किसानों के संघर्ष का समर्थन करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही है। किसानों के साथ होने वाले हर जुल्म का कांग्रेस विरोध करेगी। इससे पूर्व सीतापुर में पीएससी में बनायी गई अस्थाई जेल से रिहा होकर प्रियंका गांधी सीधे अपने भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी रवाना हो गई थीं। दरअसल सरकार यह नही चाहती थी कांग्रेस नेता अभी लखीमपुर जाएं। सरकार को नेताओं के जाने से माहौल बिगड़ने का अंदेसा था। लेकिन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की गिरफ्तारी का लगातार तूल पकड़ता मुद्दा हालात को और बिगाड़ रहा था। इसलिए सरकार ने प्रियंका और राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी। खबर लिखे जाने तक प्रियंका गांधी व राहुल गांधी दो पीड़ित परिवारों से मिल चुके थे। ये सिलसिला देर रात तक जारी रह सकता है। क्योंकि हादसे में जिले के छह लोगों की मौत हुई है। दोनो नेताओं के पत्रकार रमन कश्यप के घर जाने की भी संभावना है।




LIVE Updates

Live Updates

  • 6 Oct 2021 5:17 AM GMT

    हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता

    राहुल ने एक पत्रकार का जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका को मारपीट या जबरदस्ती से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें इसकी ट्रेनिंग है। हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए, हमारे साथ बुरा बर्ताव कीजिए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं वहां पर जाकर जमीनी हकीकत समझना चाहता हूं, ऐसे में हम लोग लखनऊ जा रहे हैं। 

  • 6 Oct 2021 5:13 AM GMT

    अब देश में है तानाशाही

    राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब देश में लोकतंत्र की जगह तानाशाही देखने को मिल रही है। हम देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस दौरान प्रियंका की गिरफ्तारी पर राहुल ने जवाब दिया कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है, लेकिन यहां पर बड़ा मुद्दा किसानों का है।

  • 6 Oct 2021 5:10 AM GMT

    प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

    इस दौरान पीएम पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री लखनऊ में ही थे, लेकिन लखीमपुर नहीं गए। राहुल ने कहा कि वो आज लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि आज राहुल लखनऊ पहुंचने वाले हैं और इस दौरान सीतापुर में वो अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका से मुलाकात भी करेंगे। 

  • 6 Oct 2021 5:08 AM GMT

    किसानों पर हो रहा आक्रमण

    राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है, उनका मर्डर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के होम मिनिस्टर की बात हो रही, उनके बेटे की बात हो रही, लेकिन उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

    जबकि किसानों पर सिस्टेमेटिकली आक्रमण हो रहा है। इससे पहले उनकी जमीन छीन ली गई और तीन कृषि कानून लाए गए, जिसकी वजह से किसान धरने पर बैठे हैं। आज किसानों से उनका हक छीना जा रहा है।

Shreya

Shreya

Next Story