Rahul Gandhi Jammu Daura :राहुल गांधी का आज जम्मू दौरा, वैष्णो देवी के कर रहे दर्शन, जानें इस दौरे का मकसद

Rahul Gandhi Jammu Daura : राहुल गांधी आज अपने जम्मू दौरे पर वैष्णो देवी की पैदल यात्रा कर रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 9 Sep 2021 10:54 AM GMT
राहुल गांधी का आज जम्मू दौरा
X

राहुल गांधी का आज जम्मू दौरा(फाइल फोटो - सोशल मीडिया)

Rahul Gandhi Jammu Daura : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दो दिवसीय दौरे पर जम्मू (Jammu) पहुंच गए हैं। इनका जम्मू के एयरपोर्ट (Jammu Airport) पर कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ढोल नगाड़ों के साथ इनका स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक जम्मू एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे वैष्णो देवी (Vaishno Devi) की यात्रा के लिए निकलेंगे। वह इस यात्रा को मां के दरबार तक पैदल ही करेंगे।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी शुक्रवार को जम्मू के लिए रवाना होंगे। जहां जेके रिजार्ट में पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरेंगे। जम्मू और कटड़ा में राहुल का जोरदार स्वागत किया जाएगा। राहुल के जम्मू के इस दौरे को लेकर एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य नेताओं के साथ बैठके की थी। इतना ही नहीं दिल्ली से आई सुरक्षा टीम ने भी आयोजन स्थल और कटरा का निरीक्षण किया था।


राहुल गांधी का जम्मू दौरा (फोटो - सोशल मीडिया)

राहुल गांधी के जम्मू दौरे का कार्यक्रम

राहुल गांधी के जम्मू दौरे को लेकर कांग्रेस में एकता दिखी है। बताया जा रहा कि राहुल गांधी कटड़ा से वैष्णो देवी तक पैदल यात्रा करने जाएंगे। वह आज 12 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। इनके कार्यक्रम के मुताबिक यह 2 :30 बजे वैष्णो देवी की चढ़ाई शुरू कर दी है। वह यहां शाम की 7 :30 बजे की आरती में शामिल होंगे। जिसके बाद वह आज रात भवन में ही रुकेंगे। अगले दिन सुबह 7 बजे नीचे ढलान शुरू करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 11 बजे जम्मू में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। फिर जम्मू में पार्टी की नेताओं के संग लंच करेंगे। इसके बाद 3 : 20 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


राहुल गांधी बहुत तेज चलते हैं पैदल

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की एक सबसे अच्छी खासियत है कि यह पैदल बहुत तेज चलते हैं। इस खासियत की वजह से यह आज जम्मू में माता वैष्णो देवी के द्वार पर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इनके इस जोश को देखते हुए माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई रिसीविंग समितियां बनाई गई हैं। जो यात्रा रूट पर राहुल गांधी का स्वागत करेंगी।

Shraddha

Shraddha

Next Story