×

Aaj Ka Mausam: पूर्वी और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी होगी अच्छी बारिश, 6 और 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक

पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर सिस्टम अब दोनों कमजोर होकर पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके, कई राज्यों पर इनका प्रभाव देखने को मिल रहा है, जो अगले 24 घंटों तक बने रहने की संभावना है।

aman
Written By aman
Published on: 5 Feb 2022 12:40 AM GMT
weather today 25 march 2022 imd report india delhi up pre monsoon rainfall Heatwave aaj ka mausam
X

 Weather Today

Aaj Ka Mausam 05 February 2022 : पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) और लो प्रेशर सिस्टम (low pressure system) अब दोनों कमजोर होकर पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके, कई राज्यों पर इनका प्रभाव देखने को मिल रहा है, जो अगले 24 घंटों तक बने रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) का अनुमान है, कि जब ये सिस्टम आगे बढ़ते रहेंगे तो उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश के तमाम तराई वाले इलाकों और बिहार में जहां 4 फरवरी को बारिश हुई। झारखंड और पश्चिम बंगाल हुए उत्तरी ओडिशा के कई हिस्सों में भी भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। साथ ही, पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसका प्रभाव बादलों के रूप में दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर का जो असर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ऊपर था, ये दोनों अब आगे बढ़ रहे हैं, जिस वजह से इनका असर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 फरवरी को और अगला 8 फरवरी को उत्तर भारत में फिर से दस्तक देगा। बात दक्षिण भारत की करें तो, यहां दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत पर एक सर्कुलेशन है, जो बादलों को मैदानी भागों की तरफ आकर्षित कर रहा है। साथ ही, तेलंगाना से लेकर बिहार तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

Aaj kaisa rahega mausam- चूंकि, बारिश के हालत पूर्वी और पूर्वोत्तर के भारत में दिखाई दे रहे हैं तो बात भी वहीं से करते हैं। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों में 4 फरवरी की रात से शुरू होने वाली बारिश 5 फरवरी की सुबह तक देखने को मिलेगी। उसके बाद भी रुक-रुककर ये बारिश होती रहेगी। आसमान में बादल बने रहेंगे।उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। यहां शनिवार को भी वर्षा बनी रहेगी। बादलों का प्रभाव बना रहेगा। साथ ही, पूर्वोत्तर भारत के तमाम इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश से लेकर नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम में वर्षा हो रही है और अगले 24 घंटों में ऐसी ही होते रहने का पूर्वानुमान है। यूं कहें तो, पूरे भारत में 5 फरवरी को सबसे ज्यादा वर्षा अगर कहीं होगी तो वो है पूर्वोत्तर भारत का क्षेत्र। इस साल पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून के दौरान और पहले तथा बाद में बहुत कम वर्षा देखने को मिली थी, जिसे अब की बारिश उस कमी को पूरा कर रहा है।

05 February 2022 Mausam- मध्य भारत की बात करें तो यहां ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी भागों, गुजरात के सौराष्ट्र, पूर्वी क्षेत्र और कच्छ तथा महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों में विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा तथा गोवा में शनिवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इन सभी क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात से ही ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है। जिस वजह से उत्तरी ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी 5 फ़रवरी को मौसम पूरी तरह साफ़ हो जाएगा। अर्थात, मध्य भारत का पूरा क्षेत्र शनिवार को साफ रहेगा। इसके अलावा दादरा नगर हवेली, गोवा में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ते ही इन सभी राज्यों में तापमान एक बार फिर नीचे जाएगा। बात करें अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, की या नागपुर,पुणे, सांगली, सतारा, नासिक की, या फिर भोपाल, उज्जैन, मांडला, बालाघाट की सभी जगह तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- दक्षिण भारत के शहरों पर देखें तो यहां कोई मौसमी सिस्टम नहीं है। तेलंगाना से लेकर आंध्र प्रदेश के तमाम इलाकों में, कर्नाटक के अधिकांश भागों और तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। निकोबार द्वीप समूह में 5 कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। शेष जगहों पर मौसम खास तब्दीली देखी जा रही है। 6 और 8 फ़रवरी को जब पश्चिमी विक्षोभ आएगा तब उसका क्या असर होगा, किन राज्यों में ज्यादा प्रभाव डालेगा, इस पर बातें फिर होंगी। उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाके कितने प्रभावित होंगे इससे संबंधित जानकारी हम आगे देते रहेंगे ,आज के लिए मौसम की जानकारी बस यहीं तक।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story