×

Rajasthan Politics: राजस्थान में बड़े फेरबदल की कवायद, गहलोत मंत्रिमंडल का होगा पुनर्गठन, CM ने किया संकेत

रादस्थान सीएम अशोक गहलोत ने जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह यहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है उसी तरह जल्द ही मेरे मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Anshuman Tiwari
Report Anshuman TiwariPublished By Deepak Kumar
Published on: 17 Nov 2021 6:12 AM GMT
Rajasthan politics
X

अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

New Delhi: पंजाब (Punjab) में बड़े राजनीतिक बदलाव के बाद अब राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) में बड़े बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने हाल में पार्टी हाईकमान के साथ लंबी मंत्रणा की थी। गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) के दिल्ली (Delhi) से जयपुर लौटने के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि उनके मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) में जल्द ही बड़ा फेरबदल होगा। सूत्रों के मुताबिक पूरे मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) का इस्तीफा लेकर नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने दिल्ली से लौटने के बाद इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी मगर सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की ओर संकेत किया।

मुख्यमंत्री ने जल्द ही अपने मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह यहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है उसी तरह जल्द ही मेरे मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) पर पायलट खेमे से जुड़े लोगों को समायोजित करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कारण गहलोत मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) का जल्द पुनर्गठन होने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री कर चुके हैं हाईकमान से चर्चा

दीपावली के त्योहार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे और उन्होंने 10 और 11 नवंबर को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य के सियासी हालात पर चर्चा की थी। 10 नवंबर को उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)के अलावा राजस्थान के प्रभारी अजय माकन और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ लंबी मंत्रणा की थी।

इसके दूसरे दिन 11 नवंबर को उनकी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा था कि वे मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) में फेरबदल के संबंध में हाईकमान के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। हाईकमान का निर्देश मिलते ही मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) में बदलाव किया जाएगा।

पायलट समर्थकों को शामिल करने का दबाव

राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Former Deputy CM Sachin Pilot) और उनके खेमे से जुड़े विधायक हाईकमान पर मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) में बदलाव के लिए लगातार दबाव डाल रहे हैं। पार्टी हाईकमान भी पायलट खेमे से जुड़े विधायकों को सम्मानजनक तरीके से समायोजित करने के लिए इच्छुक बताया जा रहा है।

यही कारण है कि अभी तक मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) में फेरबदल को टाल रहे गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) के लिए जल्द बदलाव करना जरूरी हो गया है। पार्टी हाईकमान पंजाब और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान के संकट को भी जल्द से जल्द सुलझाने का इच्छुक है।

मंत्रिमंडल का पुनर्गठन जल्द

मीडिया से इस मुद्दे पर बातचीत करने से बचने वाले गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) में बदलाव की ओर स्पष्ट तौर पर इशारा किया। उन्होंने कहा कि अगर ये आयोजन पहले हुआ होता तो मेरा मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) भी अभी तक पुनर्गठित हो चुका होता। उन्होंने कहा कि सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह को मैं शगुन के तौर पर मानता हूं और अब जल्द ही मेरे मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) का पुनर्गठन भी पूरा हो जाएगा।

हाईकमान की मिली मंजूरी

गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) के बयान को राज्य में बड़े सियासी बदलाव का संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) को नए सिरे से मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करने की मंजूरी दे दी है। हाईकमान की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ही गहलोत ने मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) के पुनर्गठन की ओर इशारा किया है।

राजस्थान में काफी दिनों से बदलाव की आहट महसूस की जा रही है। पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन कई बार इस बाबत मुख्यमंत्री से चर्चा कर चुके हैं मगर अब पार्टी हाईकमान भी इस काम में विलंब नहीं चाहता है। इसी कारण गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) अब मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) के पुनर्गठन की चर्चा करने लगे हैं।

कई मंत्रियों की छिनेगी कुर्सी

एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन करने के लिए भी मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) में बदलाव जरूरी हो गया है। गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के साथ ही शिक्षा मंत्री भी बने हुए हैं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया जा चुका है जबकि स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा गुजरात के प्रदेश प्रभारी पद को संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल (Gehlot Cabinet) के पुनर्गठन के दौरान इन तीनों मंत्रियों को पद से हटाया जाएगा। कांग्रेस के जानकार सूत्रों के मुताबिक पायलट खेमे से जुड़े विधायकों को कई महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story