×

Republic Day Parade 2022: गणतंत्र दिवस परेड पर फिर कोरोना का साया, इस बार शामिल होंगे सिर्फ 24 हजार दर्शक

Republic Day Parade 2022: पिछले साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस कोरोना के साये में मनाया जाएगा। लेकिन फिर भी आयोजन के तरीके में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Shreya
Published on: 15 Jan 2022 5:19 AM GMT (Updated on: 15 Jan 2022 5:20 AM GMT)
Republic Day Parade 2022
X

गणतंत्र दिवस परेड (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Republic Day Parade 2022: पिछले साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस (Republic Day) कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus Mahamari) के साये में मनाया जाएगा। पिछले साल तो गणतंत्र दिवस (Gantantra Diwas) महामारी की दो लहरों के बीच पड़ा था, लेकिन इस बार तो यह समारोह ऐसे समय में होगा जब कोविड के मामले (Corona Ke Mamle) बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। लेकिन फिर भी आयोजन के तरीके में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

पिछले साल गणतंत्र दिवस परेड (Gantantra Diwas Parade) में 25 हजार लोग शामिल हुए थे जबकि इस बार 24,000 लोगों की अनुमति होगी। इतने लोगों में आम दर्शक, गणमान्य व्यक्ति, सरकारी अधिकारी, एनसीसी कैडेट, राजदूत, वरिष्ठ नौकरशाह और राजनेता - सभी शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित नहीं होंगे विदेशी गणमान्य

गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) में 55 वर्षों में पहली बार ऐसा हो सकता है कि मुख्य अतिथि के रूप में कोई विदेशी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित न हो। वैसे भारत पांच मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रपतियों - कजाकिस्तान के कसीम-जोमार्ट टोकायव, उज्बेकिस्तान के शवकत मिर्जियोयेव, ताजिकिस्तान के इमोमाली रहमोन, तुर्कमेनिस्तान के गुरबांगुली बर्दीमुहामेदो और किर्गिस्तान के सदिर जपारोव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर काम कर रहा था, लेकिन अभी तक उनकी उपस्थिति के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। पिछले साल ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि होना था लेकिन अपने देश में कोरोना की खराब स्थिति के कारण वे नहीं आये।

महामारी आने से पहले लगभग सवा लाख लोग परेड में शामिल होते थे। पिछले साल ये संख्या 25,000 तक सीमित कर दी गई थी। इस बार अतिरिक्त सावधानी बरतते हुये 1,000 लोग घटा दिए गए हैं। इनमें से 5,200 सीटें आम दर्शकों के लिए हैं, जो टिकट खरीद कर आएंगे। बाकी 19,000 तो आमंत्रित मेहमान होंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story