×

जम्मू में दर्दनाक हादसा: पांच लोगों की मौत, कई लोग घायल

यात्रियों से भरी मिनी बस काहरा नदी में जा गिरी। जिसमें बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।

Shreya
Published By Shreya
Published on: 12 April 2021 12:45 PM GMT
जम्मू में दर्दनाक हादसा: पांच लोगों की मौत, कई लोग घायल
X

जम्मू में दर्दनाक हादसा: पांच लोगों की मौत, कई लोग घायल (प्रतीकात्मक फोटो- सोशल मीडिया)

डोडा: जम्मू संभाग के डोडा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां पर यात्रियों से भरी मिनी मिनी बस काहरा नदी में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मौके पर पुलिस, जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी मिनी बस डोडा किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठाठरी गंदो लिंक सड़क मार्ग पर काहरा नदी में जा गिरी। जिसमें बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया है। हालांकि अब तक बस में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना में पांच की मौत (प्रतीकात्मक फोटो- सोशल मीडिया)

मृतकों की हुई पहचान

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान यासिर हुसैन (26), शुकर दीन (60), काली बेगम (50), अंजू देवी (28) और सुदेशा देवी (40) के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों के बचाव के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर को जम्मू से भेजा गया है। इस एक्सीडेंट को लेकर पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दुख प्रकट किया है।

राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम लगातार जिला उपायुक्त के संपर्क में हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी ली जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा भी ली जा रही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story