×

मोहन भागवत कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में भर्ती, RSS ने दी हेल्थ अपडेट

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भावगत कोरोना की चपेट में आ गए। संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Shivani
Published By Shivani
Published on: 10 April 2021 1:51 AM GMT
मोहन भागवत कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में भर्ती, RSS ने दी हेल्थ अपडेट
X

नई दिल्लीः देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच लगातार बड़े नेता, अभिनेता, मंत्री -सांसद और विधायक तक के संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मोहन भागवत के कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें इलाज के लिए नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहन भावगत कोरोना पॉजिटिव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भावगत भी कोरोना की चपेट में आ गए। संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरएसएस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गयी। बताया गया कि डॉक्टर मोहन भागवत का कोरोना टेस्ट कराया गया था। शुक्रवार की दोपहर उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर भागवत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नितिन गडकरी ने भागवत के स्वस्थ होने की कामना की

भागवत की तबीयत को लेकर जानकारी दी गई कि उनमें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। वहीं भागवत को सामान्य जांच और एहतियातन नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागवत के स्वास्थ्य को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है।

नितिन गडकरी ने ट्वीट पर लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली। उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले ईश्वर से यही कामना करता हूं।


Shivani

Shivani

Next Story