×

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में भारतीय छात्रों से मारपीट, राहुल गांधी ने किया वीडियो ट्वीट

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों (Indian students) के साथ बर्बरता का एक वीडियो (video of vandalism) सामने आ रहा है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Ragini Sinha
Published on: 28 Feb 2022 11:27 AM IST
Russia Ukraine war
X

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Social media)

Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) संघर्ष के मध्य यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों (Indian students stuck in Ukraine) को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित रूप से वापस देश लाने को लेकर भारत सरकार लगातार प्रयासरत है और इसी के मद्देनज़र सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को हवाई माध्यम से देश लाया जा रहा है।

भारतीय छात्रों के साथ मारपीट

इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों (Indian students) के साथ बर्बरता का एक वीडियो (video of vandalism) सामने आ रहा है। इस वीडियो में शरण ढूंढ रहे भारतीय छात्रों को हिंसक रूप से मारपीट कर भगाया जा रहा है।

राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इन वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने इस वीडियो को ट्वीट करते समय भारत सरकार से छात्रों को सुरक्षित देश लाने की गुहार लगाते हुए लिखा है कि-"इस तरह की हिंसा झेल रहे भारतीय छात्रों और इन वीडियो को देखने वाले उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। किसी भी अभिभावक को इस स्थिति से कभी भी ना गुजरना पड़े। भारत सरकार को तत्काल विस्तृत रूप से छात्रों की यूक्रेन से निकासी योजना को फंसे हुए लोगों की जानकारी उनके परिवारों के साथ साझा करना चाहिए। इस मुश्किल घड़ी में हम अपनों को नहीं छोड़ सकते।"

रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर हमला लगातार जारी है। इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमले के मद्देनज़र अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सुरक्षित स्थान की ओर जाने की अपील की गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के शहर खारकीव और कीव में धमाके जारी है। यूक्रेनी सेना भी लगातार अपनी क्षमता के अनुरूप रूसी सेना का सामने करती नज़र आ रही है।



Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story