Russia Ukraine Crisis: राहुल गांधी ने शेयर किया यूक्रेन में फंसी लड़कियों का वीडियो, बोले- सरकार जल्द कराए वापसी

Russia Ukraine Crisis: कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने यूक्रेन के एक बंकर में शरण ली हुई दो लड़कियों का वीडियो शेयर करते हुए सरकार से उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने की अपील की है।

Rakesh Mishra
Written By Rakesh MishraPublished By Shreya
Published on: 26 Feb 2022 8:03 AM GMT
jahangirpuri violence congress leader rahul gandhi says stop bulldozers of hatred
X

राहुल गांधी (फाइल फोटो- न्यूजट्रैक) 

Russia Ukraine Crisis: रूस यूक्रेन युद्ध से भारत भी अछूता नहीं रह गया है। भारत के करीब 16000 छात्र-छात्राएं अभी भी यूक्रेन में फंसे (Indian Students Trapped In Ukraine) हुए हैं। भारत सरकार फंसे हुए छात्रों को वापस लाने के तमाम इंतजाम कर रही है। लेकिन वहां फसें हुए लोगों का धैर्य अब एक तरह से जबाव दे रहा है। वहां फंसे लोग अपने परिवारीजनों को वीडियो के माध्यम से अपनी हालत बयान कर रहे हैं।

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने यूक्रेन के एक बंकर में शरण ली हुई दो लड़कियों का वीडियो शेयर करते हुए सरकार से उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने की अपील की है। वीडियो ट्वीट करते हुए राहुल गाँधी ने लिखा है, ''बंकरों में भारतीय छात्रों के दृश्य विचलित करने वाले हैं। कई पूर्वी यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिस पर भारी हमले हो रहे हैं। मेरे विचार उनके चिंतित परिवार के सदस्यों के साथ हैं। फिर से, मैं भारत सरकार से तत्काल निकासी को अंजाम देने की अपील करता हूं।''

लगातार हो रहे हैं रुसी हमले

रूसी सेना लगातार यूक्रेन में कहर बरपा रही हैं। आज दूसरे दिन भी यूक्रेन पर सेना के ताबड़तोड़ हमले करती रही। रूस की तरह से करीब 160 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं, जिसमें यूक्रेन की राजधानी कीव बुरी तरह से दहल गई है। रूस ने आज लगातार दूसरे दिन यूक्रेन पर जमीनी और हवाई हमले जारी रखा। दुनियाभर के तमाम देश रूस और यूक्रेन के बीच जारी खतरनाक वार से चिंतित हैं और राष्ट्रपति पुतिन से यह जंग रोकने की अपील कर रहे हैं। वहीं, कई देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए जाने का भी एलान कर दिया है।

भारत छात्रों को वापस लाने की कर रहा है कवायद

यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को वापस लाने की चिंता और कवायद चल रही है। अभी तक बहुत से लोग जानते भी नहीं होंगे कि इतनी बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट्स वहां पर रहते हैं। यूक्रेन के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, यूक्रेन में 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक हैं और उनमें से 18,000 छात्र हैं। वे यूक्रेन में पढ़ने वाले लगभग 76,000 विदेशी छात्रों में से सबसे बड़े समूह हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से, लगभग 4,000 भारतीय यूक्रेन से चले गए लेकिन 16,000 अभी भी फंसे हुए हैं।

कैसे होगी वतन वापसी

भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं को वापस लाने की कवायद शुरू कर दी है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी चार विमानों से होगी। ये फ्लाइट्स रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए उड़ान भरेंगी। एयर इंडिया की ओर से 4 फ्लाइटें भेजे जाने का एलान हुआ था। एयर इंडिया एयरलाइंस ने शुक्रवार रात ट्वीट करते हुए बताया था कि वह दिल्ली और मुंबई से आज यानी शनिवार को बी787 विमान बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के लिए परिचालित करेगा। इसी के साथ ही एयर इंडिया ने लिखा हिम्मत से हमारी पुरानी यारी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story