Russia-Ukraine War: बिहार के बाद अब इस राज्य ने यूक्रेन से आने वाले अपने राज्य के छात्रों का खर्च वहन करने का किया एलान

Russia-Ukraine War: रूस के साथ छिड़े जंग के कारण यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। बिहार के बाद अब झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने यूक्रेन से भारत आ रहे अपने राज्य के छात्रों का पूरा खर्चा वहन करने का निर्णय लिया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 Feb 2022 11:59 AM GMT
Russia-Ukraine War: After Bihar, now this state has announced to bear the expenses of its students coming from Ukraine
X

यूक्रेन संकट- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Photo - Social Media

Lucknow: रूस के साथ छिड़े जंग के कारण यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। अपने वतन से हजारों किलोमीटर दूर एक अनजान मूल्क में फंसे इन छात्रों में बड़ी संख्या ऐसे छात्रों की है जो बेहद सामान्य परिवार से आते हैं। जो यूक्रेन में सस्ती मेडिकल की पढ़ाई को देखते हुए वहां गए थे। देश के कई हिस्सों से यूक्रेन में पढ़ने गए छात्रों के लिए उनकी राज्य सरकारों ने उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। बिहार के बाद अब झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने यूक्रेन से भारत आ रहे अपने राज्य के छात्रों का पूरा खर्चा वहन करने का निर्णय लिया है।

झारखंड सरकार का बड़ा एलान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि यूक्रेन में फंसे सभी झारखंडी छात्रों की वतन वापसी का सारा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। विदेश मंत्रालय द्वारा आंकड़े के अनुसार, यूक्रेन में झारखंड के 13 छात्र हैं। जिनमे तीन राजधानी रांची से हैं। इसके अलावा चान्हो के तीन, गढ़वा से दो, कोडरमा-एक, लोहरदगा-एक, पलामू-एक और लातेहार के दो छात्र शामिल हैं।

इससे पहले झारखंड सरकार ने यूक्रेन संकट (Russia Ukraine crisis) को देखते हुए एक कंट्रोल रूम खोला था। झारखंड सीएम ने राज्य के लोगों से अपील की थी वो अपने परिजनों और बच्चों के बारे में जो वहां पढ़ने अथवा रोजगार (employment) के लिए गए हैं, कंट्रोल रूम को जानकारी दें। राज्य सरकार भारत सरकार (Indian government) के साथ मिलकर उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश करेगी।

बिहार सरकार भी खर्च उठाने का कर चुकी है एलान

यूक्रेन में बड़ी संख्या में बिहार के छात्र पढ़ते हैं। सरकारी अंकड़ों के अनुसार, वहां 2000 बिहारी बच्चे पढ़ाई करने गए हैं। ऐसे में बिहार में उनके परिजन काफी परेशान हैं। बिहार सरकार ने उनके आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए उन्हें युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकलकर स्वेदश पहुंचने तक का सारा खर्चा उठाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि यूक्रेन से भारतीयों को लेकर विमान दिल्ली औऱ मुंबई पहुंचेगा। बिहार के लोगों का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story