×

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अखंड राष्ट्र बनाने की कही बात, संजय रावत बोलें पहले कश्मीरी पंडितों को घर वापस करवाइए

Latest News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने उत्तराखंड के हरिद्वार में प्रवास के दौरान कहा 15 साल में भारत को एक अखंड हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।

Bishwajeet Kumar
Published on: 14 April 2022 7:05 AM GMT
Sanjay Raut Mohan Bhagwat
X

संजय राउत - मोहन भागवत (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Akhand Hindu Rashtra : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने भारत के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोहन भागवत ने कहा आने वाले 15 साल में भारत अखंड हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। उत्तराखंड के दौरे पर गए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हरिद्वार में प्रवास के दौरान कहा 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बनेगा और यह सब कुछ हम अपनी आंखों से देखेंगे।

क्या कहा मोहन भागवत ने?

उत्तराखंड दौरे पर गए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत में कहा कि "15 साल में भारत एक बार फिर अखंड राष्ट्र बनेगा। हम हमेशा अहिंसा की बात कहेंगे पर यह बात कहते हुए हम हाथों में डंडा लिए रहेंगे। हमारे मन में कोई शत्रुता या द्वेष का भाव नहीं होगा लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या कर सकते हैं।" मोहन भागवत ने आगे कहा "जो लोग सनातन धर्म का विरोध करते हैं वह लोग भी हमें भारत को अखंड भारत बनाने में सहयोग कर रहे हैं अगर वह हमारे इन संकल्पों का विरोध नहीं करते तो इस संकल्प को और मजबूती नहीं मिलती हिंदू जागता नहीं।"

फिर उठा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का मांग

उत्तराखंड के हरिद्वार गए मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि भारत केवल धर्म के माध्यम से ही उठेगा धर्म के उत्थान से ही भारत का उत्थान होगा और जो भी इसके रास्ते में आएगा वह मिट जाएगा। उनके इस संबोधन के दौरान हैं हरिद्वार में साधु संतों ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई।

भागवत के बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया

हरिद्वार में हिंदू राष्ट्र को लेकर मोहन भागवत का बयान सामने आने के बाद से ही राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगे मोहन भागवत के इस बयान पर पलटवार करते हुए शिवसेना (Akhand Hindu Rashtra) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि "15 साल का वादा मत कीजिए आपको जो करना है वह 15 साल के बजाय 15 दिन में कर लीजिए लेकिन उससे पहले पीओके को भारत में जोड़ना होगा। पाकिस्तान को भारत से जोड़ना होगा।"

कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर बोले संजय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के अखंड हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सबसे पहले तो कश्मीरी पंडित भाइयों की घर वापसी सुनिश्चित होनी चाहिए अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है मगर आज तो दिन ऐसे आ गए हैं कि जहां चुनाव होने वाला रहता है वहां दंगे भड़काए जाते हैं। संजय राउत ने कहा आपको अगर अखंड भारत बनाना है तो पहले पीओके, पाकिस्तान और श्रीलंका को भारत में जोड़िए। एक महासत्ता बना लीजिए और कश्मीरी पंडितों को उनके घर वापस करवा दीजिए। अगर आप ऐसा कर देते हैं तो हम सब आप का समर्थन करेंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story